सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, कुछ देर में महापंचायत को करेंगी संबोधित

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी मंदिर में किए दर्शन, चिलकाना में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

किसान महापंचायत के जरिये कांग्रेस फिर से उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन को हासिल करने में लगी है। इसी बहाने प्रियंका गांधी आज सहारनपुर में किसानों का दर्द जानने पहुंची हैं। वहीं पंचायत में भीड़ इकट्ठा करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अभी से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में लग गई है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर सबसे पहले मत्था टेका। इस दौरान प्रियंका गांधी ने राजनीति में सफलता प्राप्त करने के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना कर संकल्प लिया। इसके बाद वह ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह के लिए रवाना हो गईं। यहां हाजिरी लगाने के बाद वह चिलकाना में किसान महापंचायत में पहुंचेंगी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी हैं।

चिलकाना में कांग्रेस की किसान पंचायत को लेकर मंच तैयार है। किसानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। मंच पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, गाजियाबाद से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी डोली शर्मा और प्रमोद कृष्णम व अन्य सन्त मंच पर पहुंच चुके हैं। प्रियंका गांधी भी कुछ ही देर में यहां पहुंचेंगी। इसके बाद वह किसान पंचायत को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी जय जवान, जय किसान से अपनी महापंचायत की शुरुआत करेंगी। उन्होंने सुबह ट्वीट कर लिखा, किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने और उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

प्रियंका गांधी मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पर हाजिरी लगाएंगी। फिर चिलकाना में गंदेवड़ मार्ग स्थित मैदान पर किसान पंचायत में पहुंचेंगी। जहां पंचायत के जरिये सियासी तीर चलाए जाएंगे तो किसानों की पीड़ा को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी कर ली हैं।

 

बता दें कि सहारनपुर जनपद में गत छह फरवरी से पांच अप्रैल तक धारा-144 लगा दी गई है। होली, गुड फ्राइडे, किसान आंदोलन, विभिन्न परीक्षाओं और अन्य घटनाक्रमों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।

यह भी देखे:-

हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने दनकौर में गणेश चतुर्थी  पर्व कराया हवन
950 किमी की दूरी से माँ की ताली
एक देश टैरिफ लगाएगा तो हम 10 नए देशों में रास्ते खोलेंगे : यूएस टैरिफ पर बोले सीएम योगी
वैदिक काल से श्री अन्न का महत्व, भविष्य में भी बढ़ेगी उपयोगिता : योगी आदित्यनाथ
रजत शर्मा बने किसान एकता संघ के मेरठ मंडल सचिव युवा
महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार
BSP संस्थापक कांशीराम की जयंती पर भीम आर्मी ने किया आजाद समाज पार्टी ASP की घोषणा
कृष्ण नागर जगनपुर बने भाकियू अंबावता के प्रदेश महासचिव
महाकुम्भ 2025 में फिल्म जगत और राजनीति की दिग्गजों का संगम, कई प्रमुख हस्तियों ने संगम में डुबकी लगा...
भाकियू अराजनेतिक की बल्लूखेड़ा में हुई पंचायत,नोएडा अथॉरिटी को लिखा पत्र
फर्जी नियुक्ति और लीजबैक घोटाले पर आम आदमी पार्टी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को घेरा
22 हजार करोड़ से बदलेगी यूपी के गांवों की तस्वीर, योगी सरकार ने शुरू किया विकास महाअभियान
भाजपा युवा मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
राम मंदिर निर्माण में ऐतिहासिक पड़ाव: मुख्य शिखर पर कलश स्थापना, अयोध्या में उत्सव का माहौल
रेलवे, बस अड्डा व मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का स्काई वॉक
80 कोविड टीका लगाए, 5 कोविड मरीजों को दवा किट वितरण