शहतूत डैम पर भारत-अफगान के बीच हुआ समझौता, वर्चुअल बैठक में MoU पर हस्ताक्षर

काबुल के लोगों को शहतूत डैम के जरिए स्वच्छ पेय जल के अलावा खेती में मदद के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर रहे हैं बातचीत।

 

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (Prime Minister Narendra Modi)  और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (Afghan President Ashraf Ghani) ने मंगलवार को वर्चुअल समिट में हिस्सा लिया और बातचीत की। शहतूत डैम के निर्माण के लिए दोनों देशों के बीच समझौता हो गया। इसके लिए भारत-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों ने MoU पर हस्ताक्षर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा, ‘हमें इस बात की खुशी है कि शहतूत डैम के निर्माण से काबुल के लोगों को पेय जल और सिंचाई के लिए पानी की सुविधा मुहैया होगी।’ अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने भारत से दिए जाने वाले कोविड-19 वैक्सीन के लिए आभार प्रकट किया और इसे अनमोल तोहफा बताया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज हम भारत और अफगानिस्तान दोस्ती की लंबी राह में एक और मील का पत्थर रखने जा रहे हैं। भारत और अफगानिस्तान सिर्फ जियोग्राफी से ही नहीं बल्कि हमारे इतिहास और हमारे संस्कृति भी आपस में जुड़े रहे हैं और एक दूसरे को प्रभावित करते रहे हैं।’
इस वार्ता से पहले संभावना जताई गई है कि शहतूत डैम ( Shehtoot dam) पर समझौते को लेकर दोनों देशों के प्रमुख आपस में चर्चा करेंगे।  इस डैम से काबुल के 20 लाख लोगों को पीने के लिए साफ पानी की सुविधा मिलेगी और वे इसकी मदद से खेत में सिंचाई का काम भी आसानी से कर सकेंगे। इस डैम का निर्माण काबुल की नदी पर किया जाएगा जो अफगानिस्तान की पांच नदियों में से एक है। शहतूत डैम के अलावा  भारत (India) ने अफगानिस्तान में 80 मिलियन डॉलर की लागत वाले प्रोजेक्ट के निर्माण का वादा किया है।
शहतूत डैम के अलावा  भारत (India) ने अफगानिस्तान में 80 मिलियन डॉलर की लागत वाले प्रोजेक्ट के निर्माण का वादा किया है। युद्धग्रस्त देश में करीब 150 प्रोजेक्ट के निर्माण का ऐलान भारत ने किया है। वर्ष 2020 के नवंबर में जेनेवा डोनर्स कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने यह घोषणा की थी कि काबुल नदी पर भारत शहतूत डैम का निर्माण करेगा। उन्होंने यह भी बताया था कि दोनों देशों ने इसपर बात भी की है।

यह भी देखे:-

अतिक्रमण पर नगर पंचायत पर उठे सवाल
नवरात्रि के पहले दिन के मौके पर मंदिरों में लगा भक्‍तों का तांता
सनसनी, पिता को गोली मारकर खुद को मारी गोली और ....
लूट कि वारदात को अंजाम देने फिराक में घूम रहे तीन लुटेरे गिरफ्तार
रेस्टोरेंट एवं होटल को होगा प्लास्टिक प्रतिबंध से सबसे बड़ी समस्या
किसान सभा ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर को किसानों की वर्तमान समस्या से कराया अवगत
राकेश टिकैत का तंज: यूपी में भाजपा के चचा जान ओवैसी आ गए, अब उन्हें नहीं होगी कोई दिक्कत
Delhi Ncr Water Crisis : दिल्ली और एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद के इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, ...
ब्रेकिंग न्यूज़:दिल्ली-एनसीआर में फिर भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार कांपी धरती
गोपाष्टमी पर गौशालाओं में पूजा-अर्चना, गौ रक्षा आंदोलन की तैयारी
हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, एक व्यक्ति जिंदा जलकर मरा, पुलिस ने शुरू की जांच
जंगल से निकला नक्सलियों का झुंड और शुरू कर दी गोलीबारी... गांव के लोगों की जुबानी, बीजापुर नक्सली हम...
House Rent Allowance में हुआ डबल इजाफा, अब इस कैटेगरी में होगा पेमेंट
पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू के घर जश्न का माहौल जारी, आज अमृतसर पहुंचेंगे
ग्रेटर नोएडा : 10 वी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
ब्रेकिंग : राजधानी दिल्ली-एनसीआर की धरती कांपी, राजस्थान का अलवर था केंद्र