लाल किले पर हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में ट्रैक्टर रैली हिंसा के दौरान लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने और उपद्रव को भड़काने के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार लिया। दीप सिद्धू 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से फरार था। बता दें कि ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद फरार चल रहे दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा था।
गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में जब दंगे हो रहे थे उस समय दीप सिद्धू लाल किले में ही मौजूद था और भड़काऊ भाषण दे रहा था। लेकिन, हिंसा होते ही वो फरार हो गया था। वहीं, हिंसा के बाद से दीप सिद्धू पुलिस की गिरफ्त से फरार था लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव था। दिल्ली से भागने के बाद दीप सिद्धू की लोकेशन हरियाणा थी उसके बाद उसकी लोकेशन पंजाब हो गई थी।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि दीप सिद्धू कैलिफोर्निया में रहने वाली एक महिला मित्र और अभिनेता के संपर्क में थे। वह वीडियो बनाता था और अपनी दोस्त को भेजता था, जिसके बाद वह उन वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर देती थी। दीप सिद्धू ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक लाइव के जरिए किसान नेताओं को खुली चेतावनी दे दी थी। खुद को गद्दार कहे जाने से नाराज सिद्धू ने किसान नेताओं को धमकी दी थी कि अगर उन्‍होंने अपना मुंह खोला और किसान आंदोलन की अंदर की बातें खोलनी शुरू कीं तो इन नेताओं को भागने का रास्‍ता भी नहीं मिलेगा।

● कौन हैं दीप सिद्धू :-
दीप सिद्धू पंजाबी फिल्मों के अभिनेता हैं और सामाजिक कार्यकर्ता भी। दीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म रमता जोगी से की थी, जिसे लेकर कहा जाता है कि इसके निर्माता धर्मेंद्र हैं। दीप सिद्धू का जन्म साल 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ है। दीप ने कानून की पढ़ाई की है। वह किंगफिशर मॉडल अवार्ड भी जीत चुके हैं। 17 जनवरी को सिख फॉर जस्टिस से जुड़े केस के सिलसिले में एनआईए ने सिद्धू को तलब भी किया था।

यह भी देखे:-

ग्लोबल कॉलेज में बसंत पंचमी का आयोजन
सैलरी नहीं मिलने पर आत्मदाह का प्रयास 
क्रॉम्पटन का प्रीमियम किचन कलेक्शन लॉन्च
57वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2024 6 से 10 फरवरी 2024, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर...
महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के लिए चैटबॉट का नया अवतार, अब मिलेगा हर सुविधा का त्वरित समाधान
जी डी गोयंका में आन लाइन अन्तर्सदनीय कला संवर्धन प्रतियोगिता
कैसे बनना है एक जागरूक जनप्रतिनिधि, प्रधानमंत्री से मिलती है प्रेरणा : योगी
यूपी में चार आईएएस अफसरों के तबादले
हिन्दी हैं हम: केंद्र सरकार राष्ट्रभाषा जानने वाले कर्मियों को देगी 10 हजार रुपये तक का इनाम
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते युवा, 18 लाख से अधिक को मिला प्रशिक्षण
चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार, मेड इन इण्डिया के तहत खुद ही प्रडक्शन स्टार्ट करेंगी एथोमार्ट की फ़ाउंडर...
एमबीबीएस 2023 बैच के शैक्षणिक सत्र और वॉइट कोट समारोह का आयोजन
पश्चिम उत्तर प्रदेश की कांग्रेस नेताओं की हुई बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एडीजी व आईजी हटाये गए
ट्रैवल कंपनी के नाम पर ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 25 गिरफ्तार
एस्कॉर्ट लिखकर पोर्न साइट पर भाभी ने डाले ननद के फोटो और मोबाइल नंबर