राहुल चौधरी बने करप्शन फ्री इंडिया संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष

हापुड़- करप्शन फ्री इंडिया संगठन की एक अहम बैठक का आयोजन सोमवार को हापुड़ जिले के कल्याणपुर गांव में किया गया । जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कल्याणपुर निवासी राहुल चौधरी को गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकारिणी सदस्य मा. दिनेश नागर ने बताया देश मे भ्र्ष्टाचार चरम सीमा पर है। भ्र्ष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया प्रदेश में जगह- जगह लोगो को जागरूक कर रहा है। दिनेश नागर ने बताया कि इसी के अंतर्गत हापुड़ जिले में संगठन का विस्तार करते हुए कल्याणपुर निवासी राहुल चौधरी को गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके साथ योगिंद्र सिंह व आदेश भाटी को ब्लॉक उपाध्यक्ष व सरिकपुर निवासी योगिंद्र सिंह को ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया। दिनेश नागर ने इस मौके पर कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन लगातार देश हित मे लड़ाई लड़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य व प्राधिकरण आदि विभागों में भ्र्ष्टाचार की जड़े फैली हुई है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन लगातार भ्र्ष्टाचार को जड़ से खत्म करने की लड़ाई लड़ रहा है। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे वो पूरी ईमानदारी से निर्वाह करेंगे।
इस दौरान मा. दिनेश नागर, राकेश नागर, राहुल चौधरी, आदेश भाटी, योगिंद्र सिंह, विमल कुमार, जसपाल मोरला, अश्वनी, मनीष व सागर आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

संकल्प सिद्ध करने में सबके प्रयास जरूरी- पीएम मोदी, कोविड वैक्सीन लाभार्थियों से बातचीत
कांग्रेस द्वारा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए विधानसभा घेराव का आह्वान
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर : ताड़का का हुआ वध, लगे जय श्री राम के जयकारे
तीन छात्रों को कहा सुनी के बाद दबंगों द्वारा कार से टक्कर मारने का आरोप, एक कि मौत
भाजपा ने चौधरी चरण सिंह जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया 
ग्रेनो प्राधिकरण ने एच्छर में छह करोड़ की जमीन कराई खाली
एस्टर पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल सांस्कृतिक महोत्सव, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा स्वास्थ्य आदि मुद्दों को लेकर माकपा ने किया नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय ...
यमुना प्राधिकरण सेक्टर-11 में बनेगी उत्तर भारत की पहली फिनटेक सिटी, 750 एकड़ में होगा विकास
एकेटीयू में नासा सम्मेलन: 600 छात्रों की रचनात्मकता का जलवा
मंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साइनबोर्ड पर तोड़-फोड़
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
यदि आपने कोरोना का टीका लगवा लिया है तो यह गलती कदापि न करें
एनजीटी के नियमो की उड़ाई जा रही है धज्जियाँ, प्रशासन बेपरवाह , लापरवाह नगरपालिका  
विश्व टेलीविजन दिवस पर राहुल महाजन ने कहा, "जर्नलिज्म में सफलता के लिए सबसे जरूरी है खुद पर विश्वास"...
लापरवाही बरतने पर विद्युत ठेकेदार के खिलाफ ग्रेनो प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही