कोर्ट ने पुलिस के खिलाफ याचिका की ख़ारिज , बहुचर्चित जेवर काण्ड के आरोपियों के परिजनों ने लगाया था फर्जी फंसाने का आरोप

ग्रेटर नोएडा : एसएसपी गौतमबुध नगर के खिलाफ दायर की गई याचिका को जिला कोर्ट ने खारिज कर दिया। 24 जुलाई को जेवर कांड के आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को फर्जी फंसाने का आरोप लगाकर मामले में दुबारा जांच करने की मांग की थी। कोर्ट ने आरोपियों के परिजनों की तरफ से दायर 156/3 की दोनों याचिका को खारिज करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला दिया हैं।

सूरजपुर स्थित जिला कोर्ट में जेवर कांड के आरोपियों के परिजनों ने एसएसपी समेत जेवर कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के खिलाफ 156/3 के तहत मामला दर्ज किया था। कोर्ट में परिजनों ने दायर याचिका में पुलिस पार्टी पर आरोप लगाया कि पुलिस ने जेवर कांड में फंसे आरोपियों को फर्जी फंसाया गया हैं। जेवर मामले के दोषी लोगो के परिजनों ने 24 जुलाई को कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिला कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए जेवर कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम पर लगाए हुए आरोपियों को फर्जी फंसाने में लगाया हुआ आरोप गलत हैं। कोर्ट ने इस मामले में दोनों याचिका को खारिज कर दिया। गौरतलब हैं कि पुलिस ने जेवर गैंगरेप कांड का खुलासा कर बावरिया गैंग के चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इनमें एक बदमाश को गोली लगी थी। इस मामले में सोमवार को दो आरोपियों राकेश और दीपक के परिजनों ने कोर्ट में एसएसपी, एसपी सिटी और जेल अधीक्षक समेत 17 पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख दी थी लेकिन तारिख आगे की मिलने के कारण 21 अगस्त में फैसला किया गया। जेवर मामले के मुख्य आरोपी अशोक उर्फ राजू की पत्नी कुसुम ने जेवर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर, उप प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह सोलंकी, उप प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार समेत जेवर कोतवाली के 15 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाते हुए कोर्ट में 156/3 के तहत याचिका दायर की थी। आरोपी राकेश की मां संतोष के वकील बलराज भाटी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के बाद प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया हैं।

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि बहुचर्चित जेवर कांड का पुलिस की टीम ने सही खुलासा किया गया था और आरोपियों के पास से पीडित पक्ष का सारा सामान बरामद भी किया था। आरोपी पक्ष के परिजन कोर्ट में गलत तथ्यों को रखकर आरोपियों की रिहाई करवाने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी देखे:-

यूपीआईटीएस 2025 का फोकस विदेशी खरीदारों व इंडस्ट्री–अकादमिक भागीदारी पर: डीएम, गौतमबुद्ध नगर
पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
देश की अद्भुत होगी ग्रेटर नोएडा की धार्मिक रामलीला, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि 
जेवर: भाजयुमो का स्वच्छता अभियान, कूड़ेदान का किया वितरण
दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
जीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में करियर काउंसलिंग और एंटी-रैगिंग सत्र आयोजित, छात्रों को मिला मार्गदर्शन...
स्मोग की वजह से ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, कई गाड़ियां आपस मे भिड़ी
अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बिसरख में हुआ श्रद्...
भाजपा बिसरख मंडल ने विभिन्न सोसाइटयों के 1  लाख दीप  जलाए 
बार एसोसिएशन ने पहलगांव आतंकी हमले की निंदा कर निकाला विरोध जुलूस
स्वामित्व योजना : गांव में रहने वालों को मिलेगा अपनी संपत्ति का पूरा रिकार्ड- पीएम मोदी
किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज, रिठौरी के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान समारोह
किसान एकता संघ ने किया दनकौर ब्लाक खत्म करने  विरोध 
जलपुरा में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण को हटाया
नोएडा हाट में हुआ सरस आजीविका मेला 2023 का उद्घाटन
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल