U.P. सरकार का बड़ा कदम, 16 अंक की यूनीक आइडी से रुकेगी जमीन की धोखाधड़ी

लखनऊ। राजस्व विभाग कृषि, आवासीय व व्यवसायिक भूमि को चिह्नति कर यूनिक आईडी नंबर जारी कर रहा है। इससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे एक क्लिक जमीन का पूरा ब्योरा जान सकेगा। सभी राजस्व गांवों में भूखंडों के लिए यूनिकोड का मूल्यांकन शुरू हो गया है, लेकिन कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली में विवादित भूखंडों को चिह्नति करने का काम राजस्व न्यायालय कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ सरकार ने जमीनों के मामले में जनता को बड़ी राहत दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में जमीनों को लेकर बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों पर अब अंकुश लगेगा। सरकार ने धोखाधड़ी रोकने के लिए हर जमीन का 16 अंकों का यूनिक आईडी नंबर आवंटित कराने की प्रक्रिया और तेज कर दी है।

★ क्या लाभ होगा इस यूनिक आईडी से :—

● लगेगी फर्जी बैनामा पर रोक:
यूनीक आइडी कोड की मदद से विवादित भूखंड़ों के फर्जी बैनामों पर रोक लगाई जा सकेगी। प्रदेश भर में इस योजना को लागू किया जा रहा है। ज्यादातर जिलों में इस पर काम शुरू हो गया है। राजस्व गांवों में अवस्थित भूखंड़ों के लिए यूनीक कोड निर्धारण और वादग्रस्त भूखंड़ों का राजस्व न्यायालय कंप्यूटकरीकरण प्रबंध प्रणाली में अंकन करने का काम किया जा रहा है। इस योजना में जमीन के पुराने मालिक के साथ ही नए मालिक का भी नाम दर्ज होगा।

● 16 अंक का होगा गाटे का कोड:
जमीनों के गाटे का यह यूनिक कोड सोलह अंकों का होगा। पहले एक से लेकर छह अंक गांव की जनगणना के आधार पर होगा। सात से दस तक भूखंड की गाटा संख्या और 11 से 14 अंक जमीन के विभाजन का नंबर होगा। 15 से 16 नंबर भूमि की श्रेणी होगी। जिससे कृषि, आवासीय और व्यवसायिक भूमि चिन्हित की जा सकेगी। जमीन की खरीद में हेरफेर और धोखाधड़ी रोकने के लिहाज से योगी सरकार की इस योजना को गेम चेंजर माना जा रहा है। प्रदेश में अब यह व्यवस्था लागू हो जाने के बाद कोई भी जमीन के मामले में धोखाधड़ी नहीं कर सकेगा।

● हर हिस्से की अलग पहचान:
राज्य के हर हिस्से की अपनी अलग पहचान होगी, जो अब भूमि विवाद के मामलों की जांच करेगा और लोगों को धोखेबाजों के जाल में फंसने से बचाएगा। उन्होंने कहा राजस्व विभाग सभी प्रकार की कृषि, आवासीय और वाणिज्यिक भूमि को चिह्नति करने के लिए यूनिकोड जारी करेगा और एक व्यक्ति अब एक क्लिक के साथ भूमि का विवरण जान सकेगा। यूनिकोड विवादित भूमि की नकली रजिस्ट्रियों को समाप्त कर देगा।

में

यह भी देखे:-

सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने फिर मारी बाजी
राहुल गाँधी बने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेसियों ने मिठाइयां बाँट किया ख़ुशी का इजहार
शिव महापुराण कथा में शिव पार्वती विवाह का रोचक प्रसंग सुनाया
तालिबान सरकार को मान्‍यता सबसे पहले ये देश देंगे , जानें- क्‍या हैं इसके मायने
सीएम योगी की विकास और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक, नोएडा को बताया प्रदेश का...
एकेटीयू में धूमधाम से मना उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखी प्रदेश की वैभव...
दिल्ली : जामिया नगर के मुस्लिमों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़कर बचाया म...
योगी सरकार की पहल से प्राथमिक से लेकर माध्यमिक विद्यालय तक बने आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक...
UP JEECUP Counselling 2021: पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट jeecup.nic.in पर जारी, इन स्टेप से ...
12 घंटे में नशा मुक्ति केंद्र में हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने गिनाई उपलब्धियां
विकास के नए अध्याय: सीएम योगी ने 1533 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
शारदा यूनिवर्सिटी में दक्षिण कोरियाई के-पॉप कलाकार औरा करेंगे कॉन्सर्ट
मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार ने किया अपहरण, खोज में जुटी पुलिस
चौधरी चरण सिंह जी का जीवन और किसानों के हित में उनका संघर्ष, हम सभी के लिए प्रेरणादायी है : धीरेन्द्...
आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी: ओबीसी, महिला और एससी मेें जानिए किसे होगा फायदा