राज्यसभा में पीएम मोदी की किसानों से अपील- आंदोलन खत्म करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर सदन को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सभा में करीब 13-14 घंटे तक 50 से अधिक माननीय सदस्यों ने अपने बहुमूल्य विचार रखे। इसलिए मैं सभी आदरणीय सदस्यों का हृदय पूर्वक आभार व्यक्त करता हूं।

★ सम्बोधन के मुख्य बिंदु :—

● कुछ लोग पंजाब के भाइयों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं: पीएम मोदी
कुछ लोग हैं जो भारत को अस्थिर-अशांत देखना चाहते हैं। हमें नहीं भूलना चाहिए कि पंजाब के साथ क्या हुआ। आजादी मिली तो सबसे ज्यादा पंजाब को नुकसान हुआ। इसके पीछे कौन ताकतें हैं, हर सरकार ने इसको जाना है, परखा है और जांचा है। कुछ लोग हमारे सिख भाइयों के दिमाग में गलत चीजें भरने में लगे हैं। ये देश हर सिख भाई पर गर्व करता है। देश के लिए क्या कुछ नहीं किया उन्होंने।

● आंदोलनकारियों को समझाते हुए हमें देश को आगे ले जाना होगा: PM

संसद में पीएम मोदी बोले- आंदोलनकारियों से सरकार की बात चल रही है। कोई तनाव पैदा नहीं हुआ है। आंदोलनकारियों को समझाते हुए हमें देश को आगे ले जाना होगा। एमएसपी है, एमएसपी था और एमएसपी रहेगा…मेहरबानी कर के भ्रम न फैलाएं।

● लोकतंत्र की जननी है मां
पीएम मोदी ने विपक्ष पर किया हमला- लोकतंत्र को लेकर बहुत उपदेश दिए, भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है। भारत राष्ट्रवाद संकीर्ण नहीं है। हमें अपने युवा पीढ़ी को सीखाना होगा कि भारत लोकतंत्र की जननी है।

● पीएम मोदी ने सुनाई मैथिलीशरण गुप्त की कविता :-
पीएम मोदी ने कहा, संसद में भाषण के दौरान मैथिलीशरण गुप्त की एक कविता भी सुनाई। उन्होंने कहा, मैथिलीशरण गुप्त जी ने कहा था, ‘अवसर तेरे लिए खड़ा है, फिर भी तू चुपचाप पड़ा है। तेरा कर्मक्षेत्र बड़ा है, पल-पल है अनमोल अरे भारत उठ, आंखे खोल।’  पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर आज मैथिलीशरण गुप्त होते तो वह कविता कुछ ऐसे लिखते, ‘अवसर तेरे लिए खड़ा है। तू आत्मविश्वास से भरा पड़ा है, हर बाधा, हर बंदिश को तोड़..अरे भारत आत्मनिर्भरता के पथ पर दौड़।’

यह भी देखे:-

सैंथली की टीम बनी जेडीबी डाढा बॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता
Ujjwala Yojana 2.0 : 20 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, विभिन्न जिलों में लाभार्थियों से किया संवाद
आज से डीयू बंद, वेतन मुद्दे पर शिक्षक-सरकार आमने सामने
कन्या विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी मेले का हुआ आयोजन
पीएम मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम को ग्रेनो की महिलाओं ने सराहा
आईईसी समूह में बीबीए और बीसीए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
गौतमबुद्ध नगर: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के घोषणा से पहले हलचल तेज
कांशीराम जयंती पर बोलीं मायावती: यूपी में अपने बलबूते लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, नहीं करेंगे गठबंधन
CBI चीफ अलोक वर्मा फिर पद से हटाए गए
रेल मंत्री से मिले सांसद महेश शर्मा और विधायकों का प्रतिनिधिमंडल, खुर्जा में वंदे भारत के ठहराव सहित...
चिंता की बात : प्रदूषण के कारण बढ़ रहे हैं राजधानी में सांस के रोगी
सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज देगा डीटल इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत महज 39,999 रुपये
एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त, सवारी हुई चोटिल
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के साथ पहल टीम करेगी सयुक्त वॉलंटियर कार्यक्रम
आकाश रावल करणी सेना भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
26 मई को पहुंचेगा ओडिशा यास तूफान ; इन राज्यों में अलर्ट जारी