किसान आंदोलन : पीएम ने दिया संसद मे जवाब, कृषि बिल पे आ सकता है नया फार्मूला।

संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री सरकार की राय तीनों नए कृषि कानूनों पर रख सकती है। गौरतलब है कि पीएम मोदी सोमवार को राज्यसभा तो अगले हफ्ते ही लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देने वाले हैं।
इस जवाब मे सबसे ख़ास यह रहने वाला है कि आंदोलन खत्म करने के लिए सरकार की ओर से क्या प्रयास किये गए ? साथ ही साथ सरकार की नई रणनीति आंदोलन ख़त्म करने के लिए क्या होगी ये भी जिक्र होने वाला है। ऐसे में सोमवार को राज्यसभा में पीएम का भाषण बेहद अहम होगा।
उक्त सूत्र के मुताबिक सरकार ने अपनी ओर से किसानों को डेढ़ साल तक तीनों कानूनों को रद्द करने और सर्वपक्षीय कमेटी बनाने का प्रस्ताव पहले ही दिया है। अब सरकार के पास इसके इतर कोई नया प्रस्ताव नहीं है। ऐसे में सरकार की ओर से किसानों से ही नए सिरे से बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव मांगा जा सकता है।
खासबात यह है कि अगर नई पहल होती है तो इसके केंद्र में सरकार पंजाब के किसान यूनियनों की जगह राकेश टिकैत को रखेगी।

★ टिकैत का रुख अपेक्षाकृत लचीला :-
सरकार के रणनीतिकार मानते हैं कि पंजाब के किसान यूनियनों की तुलना में टिकैत का रुख अपेक्षाकृत लचीला है। छह फरवरी को राष्ट्रीय स्तर पर चक्काजाम से यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड को दूर रख कर टिकैत ने इस आशय का संकेत भी दिया है।
इससे आंदोलन किसान मोर्चा में मतभेद के सुर भी उपजे हैं। आंदोलन के अंतिम पड़ाव में टिकैत किसानों का नया चेहरा बन कर उभरे हैं। ऐसे में सरकार टिकैत के माध्यम से बीच का रास्ता निकालने की संभावना तलाशने पर विचार कर रही है।

★ लंबे समय तक के लिए टल सकता है कानून :–
वैसे भी तीनों कृषि कानूनों के लंबे समय तक टलने के आसार बन रहे हैं। सरकार खुद डेढ़ साल तक कानून टालने के लिए तैयार है। नए सिरे से बातचीत में टालने का समय और बढ़ाया जा सकता है।
ऐसे में जब फिर नए सिरे से कानून लागू करने की बारी आएगी तो सिर पर कई राज्यों के अहम विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव की बारी आ जाएगी। जाहिर तौर पर सियासी रूप से ऐसे संवदेनशील समय में सरकार इन कानूनों को ला कर बड़ा विवाद खड़ा करने से बचेगी।

यह भी देखे:-

जानिए किन वजहों से फिर पंजाब से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर दिल्ली आने लगे किसान
खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जेवर तहसील के रबूपुरा गांव के बाजार को आदर्श बाजार किया गया ...
सीएम योगी ने महाकुम्भ पर विपक्ष के दुष्प्रचार का किया जवाब, एकता और आस्था का संदेश दिया
उत्तर प्रदेश: जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी वहां की सुरक्षा में भारी चूक, उठे सवाल
केरल : कथकली उस्ताद चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
UNGA को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आतंकवाद पर रहेगा फोकस
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की
सपाइयों ने पुण्यतिथि पर मान्यवर काशीराम को दी श्रद्धांजलि
मार्च में देर शाम तक खुलेंगे निबंधन कार्यालय, अंतिम रविवार को भी होगा पंजीकरण
कल का पंचांग, 4 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कोलकाता में रिक्शा चला रहे हैं औरंगजेब के वंशज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
पंजाब में कोरोना: 31 मार्च तक स्कूल बंद, सिनेमाघरों-मॉल में भी पाबंदी, हर शनिवार रखेंगे एक घंटे मौन
इंडिया की टीम में नज़र आएंगे जिला गौतमबुद्धनगर के दो खिलाड़ी
आईटीएस कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स नोएडा चैप्टर की शुरुआत
द्रोण मेले में चार दिवसीय कुश्ती शुरू , आशु घंघोला ने जीती कुश्ती