भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला है 2021 का बजट – प्रो. मनीष शर्मा

नोएडा। 06 फरवरी 2021, प्रेरणा शोध संस्थान न्यास द्वारा आयोजित बजट-2021: एक अवलोकन विषय पर हुए वेबिनार में प्रो. ए. पी. तिवारी जी और प्रो. मनीष शर्मा जी उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता एवं अर्थशास्त्री प्रो. मनीष शर्मा ने बजट 2021 पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना काल की आपदा से जूझने के बाद इस तरह का साहसिक बजट लाने के लिए सरकार की सराहना करनी चाहिए। बजट हर साल आता है और हम हर साल कुछ नया चाहते हैं। प्रो. शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बजट का विश्लेषण करते हुए बताया कि अगर इस बजट में दिए गए प्रावधानों का पालन किया गया तो निश्चित ही भारत आने वाले दिनों में विश्व का एक अग्रणी देश होगा क्योंकि इस बजट में भारत की मूल सोच ‘‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चित दुःखभाग भवेत’’ की परिकल्पना परिलक्षित है। प्रो. मनीष शर्मा ने कहा कि सरकार ने इस बजट में एक लाख दस हजार करोड़ रूपये से ज्यादा रेलवे को प्रदान किए हैं। सरकार ने छोटे और मझोले व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत देते हुए 2 करोड से बढ़ाकर अब 20 करोड़ तक की टर्नओवर की कम्पनी को छोटी कंपनियों के दायरे में शामिल किया है। इससे यह स्पष्ट है कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की आरे बढ़ने का बहुत अच्छा प्रयास है। प्रो. शर्मा ने कहा कि बीमारी से पहले दौड़ने वाला कैसे बीमारी से उठने के बाद दौड़ेगा, धीरे धीरे अपनी गति पकड़ेगा और यही सोच हमे इस वर्ष के बजट के लिए रखना चाहिए। वैश्विक महामारी को झेलने के बाद जहा लगभग 23 अंक माइनस की तरफ हमारी अर्थ व्यवस्था चली गई थी उसे उपर लेने के लिए प्रस्तुत बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के बढ़ावे पर ध्यान दिया गया है जिसके दूरगामी परिणाम आएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. ए. पी. तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि यह बजट विकासगामी बजट है। इस बजट में कृषि को 1 लाख करोड़ से ज्यादा आवंटित किया गया है क्योंकि सरकार चाहती है कि कृषि का विविधीकरण किया जाए। कृषि और गैरकृषि क्रियाओं को गांव से जोडने की सरकार की योजना है। कृषि वाणिकी, पशुपालन, मत्सय पालन, बागवानी, जड़ी बूटियों की खेती इत्यादि से गांव के विकास का रोड़ मैप सरकार ने इस बजट में बनाया है। यह बजट भारत के समृद्ध परंपरागत ज्ञान, नवाचार और भारत की जनता की क्षमता को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इस बजट से रोजगार बढेगा और गरीबी दूर होगी।
प्रेरणा शोध संस्थान न्यास द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार का संचालन करते हुए डा. श्रुति त्रिपाठी ने कहा कि बजट एक ऐसा विषय है जो हर व्यक्ति के जीवन को छूता है। उन्होंने आग्रह किया कि बजट को सही परिदृश्य में समझें और नागरिक होने का कर्तव्य निभाए।

यह भी देखे:-

यूपी पुलिस ने किया जैश के 2 आतंकी गिरफ्तार, देवबंद के हॉस्टल से पकड़ा
मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने एनसीआर में दो नई इलेक्ट्रिक डीलरशिप्स खोलकर मजबूत किया ईवी नेटवर्क
वाराणसी : योग गुरु डॉ. याज्ञवल्क्य ने बताई योग की खूबियां, हर मर्ज़ की एक दवा योग
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती पर राजनीति तेज, गैर भाजपा शासित राज्य निशाने पर आए
धर्मांतरण रैकेट मामले में UP Police की खुफिया रिपोर्ट से हुए कई बड़े खुलासे, इस तरह चलता था रैकेट
नोएडा: अवैध संबंधों का खौफनाक अंत, प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने 18 घंटे में सु...
तीन चरणों में पूरा होगा प्रस्तावित  फिल्म सिटी का निर्माण,  निर्माण के लिए कन्सल्टेन्ट नियुक्त
GNIOT में प्लेसमेंट पखवाड़ा से दिखा छात्रों में उत्साह
DU Exam Form 2021: यूजी, पीजी और प्रोफेशनल के स्टूडेंट्स के लिए डीयू ने जारी किया नोटिफिकेशन, 28 फरव...
पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ एक लूटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल, दूसरा फरार होने में सफल
स्कूली छात्रों ने निकाला स्वच्छ भारत अभियान रैली
सेक्टर डेल्टा टू की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा को आर डब्लू ए ...
ललित फाउंडेशन ने आयोजित किया पंचम अद्भुत युवा कवि सम्मेलन
सपा कार्यकर्ताओं ने दो बीजेपी विधायकों का फूंका पुतला,जताया विरोध
रिटायर्ड एवं स्थानांतरित अधिकारी जल्दी करें सरकारी आवास खाली
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने कंचन मेटल्स का किया दौरा, विनिर्माण प्रक्रिया का किया वास्तवि...