एक ही पौधे में उग रही हैं दो सब्जियां, आलू के पौधे में बैंगन, बैंगन के पौधे में टमाटर,

वाराणसी के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिक शोध करके एक ही पौधे में दो सब्जियों को पैदा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के शहंशाहपुर में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में शोध के बाद ऐसे पौधे उगाये हैं, जिसमें दो अलग-अलग सब्जियां लग रही हैं.

★ किस विधि से तैयार हो रहे है पौधे :—

इन पौधों को ग्राफ्टिंग विधि के द्वारा टमाटर के पौधे में बैंगन के पौधे को कलम करके उसे एक ही पौधे में उगाया जा रहा है.

★ क्या कहना है वैज्ञानिकों का इस शोध के बारे मे :-
ग्राफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल 2013-14 में शुरू हुआ था। इस शोध को करने वाले संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आनंद बहादुर सिंह ने बताया कि ऐसे विशेष पौधे 24-28 डिग्री तापमान में 85 % से अधिक आर्द्रता और बिना प्रकाश के नर्सरी में तैयार किए जाते हैं. इसके अलावा वैज्ञानिक डॉक्टर आनंद बहादुर सिंह ने बताया कि ग्राफ्टिंग के 15-20 दिन बाद इसे फील्ड में बोया जाता है. सही मात्रा में उर्वरक, पानी और कांट-छांट की जाती है. ये पौधे रोपाई के 60-70 दिन बाद फल देते हैं.

★ किन किन लोगों को होगा इस तकनीक का फ़ायदा :—
● इसका सबसे बड़ा फायदा किसानों को होगा. खासकर उन इलाकों के किसानों को, जहां बरसात के बाद काफी दिनों तक पानी भरा रहता है.  फिलहाल शुरुआती तौर पर इस पौधे को शहर में रहने वाले उन लोगों के लिए तैयार किया गया है.

● टेरिस गार्डन के शौकीन लोगों के लिए यह खास माना जा रहा है. जिनके पास जगह कम है और वो बाजार की रसायन वाली सब्जियों से बचना चाहते हैं और घर में ही सब्जी उगाकर खाना चाहते हैं.

भारतीय सब्जी अनुसंधान के डायरेक्टर “जगदीश सिंह” का कहना है :– ” खेती इस तरह से की जा रही है कि किसानों को अच्छी उपज के साथ साथ गुणवत्ता युक्त उत्पाद मिले.”

यह भी देखे:-

जेपीएनआईसी परियोजना पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी सपा सरकार की योजना अब ...
महाकुंभ 2025: अखाड़ों को आवंटित हुई भूमि, कुंभ क्षेत्र में साधु संतों की छावनी बसाने की शुरुआत
योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से ओबीसी छात्रों का भविष्य संवरेगा, ऑनलाइन आवेदन शुरू
25हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
सीएम योगी के निर्देशन में हेरिटेज कॉन्क्लेव का आयोजन करेगा पर्यटन विभाग
जी.एन.आई.ओ.टी कालेज में हुआ खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन
योगी सरकार का बड़ा कदम: ग्रेटर नोएडा में इंस्टीट्यूशनल प्लॉट्स के लिए ई-ऑक्शन की योजना
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को मिली हरी झंडी: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले
ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट की सिफारिश, मुख्यमंत्री योगी से मिले जेवर और अनूपशहर विधा...
विश्वास वहीं टिकता है जहां मन शांत, विचार स्वस्थ और भावनाएं शुद्ध होती हैं: राष्ट्रपति
बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा नेत्री मीना सलमानी ने किया नामांकन
आईईसी कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
नन्हक फाउंडेशन द्वारा संचालित बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर ने मनाया योग दिवस
यूनाइटेड कॉलेज में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन
द्वितीय जग्गनाथ मूट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
कोरोना को मात दी 87 वर्ष के बुजुर्ग दम्पति जोडे ने