ग्रेटर नोएडा जगत फार्म में युवा क्रिकेटर शिवम मावी का जोरदार स्वागत

ग्रेटर नोएडा : आज भारतीय क्रिकेट के अंडर-19 के प्लेयर शिवम मावी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर परविंदर अवाना का जगत फार्म जी.एम मॉल पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।

शिवम मावि ने अब तक देश के लिए 11 मैच खेले हैं। वही अभी उत्तर प्रदेश की टीम में खेल रहे हैं। इस मौके पर खेल प्रेमी चाचा हिंदुस्तानी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में जो खिलाडी देश का नाम रोशन करते हैं ऐसी प्रतिभाओं का हम ग्रेटर नोएडा वासी पूरे मान के साथ सम्मान करते रहेंगे।

एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य सरदार मंजीत जी ने कहा शिवम मावी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेल कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर परविंदर अवाना ने कहा मैं शिवम मावी को बचपन से देखता आ रहा हूं। उसकी क्रिकेट के प्रति बहुत ज्यादा रूचि हैं। बॉलिंग के साथ-साथ बेटिंग और फील्डिंग में भी वो बहुत अच्छा खेलते है। आने वाले अंडर-19 के वर्ल्ड कप में बॉलिंग के साथ -साथ बैटिंग में वो अच्छा प्रदर्शन कर्नेगे। मेरी तरफ से शिवम के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

वही शिवम मावी के कोच फूलचंद शर्मा ने बताया कि मेरे एकेडमी में 200 बच्चे क्रिकेट के गुर सीख रहे हैं। शिवम मावी में जो टैलेंट है उसी के आधार पर अंडर-19 में चयन हुआ।

इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह , राजकुमार भाटी, हरेंद्र भाटी ,परविंदर अवाना, फूल चंद शर्मा ( शिवम के कोच), सुनील प्रधान ,अनिल कसाना ,संदीप भाटी ,सुमित छतरगढ़ ,जतन भाटी, नरेंद्र मुखिया ,संजय भाटी, पवन नागर, संजय कसाना ,राहुल नंबरदार ,आलोक नागर ,बृजेश भाटी ,विकेश यादव ,सुनील चंदेला ,लालू पंडित, जितेंद्र, रामनिवास, चंद्र बोस प्रधान आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मिशन शक्ति 5.0 के तहत “बाल विवाह को ना–चैम्पियन सम्मान” कार्यक्रम सम्पन्न
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न, एकमुश्त योजना देगी आवंटियों को ब्याज के बोझ से राहत, पढ़ें पूरी...
महाशिवरात्रि : बम बम भोले व हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा शिवालय
वेस्टर्न सिडनी विवि में छात्रों को शिक्षा प्राप्त करना होगा और आसान, प्रदेश मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ...
अन्ना आन्दोलन के समर्थन में ग्रेटर नोएडा में कैंडल मार्च
आशाओं के चल रहे धरने को किसान एकता संघ ने दिया समर्थन
फोर्टिस ने स्टेलर एमआई लेगेसी सोसायटी में शुरू किया चिकित्सा कक्ष, निवासियों को मिलेगी स्वास्थ्य सेव...
पब्लिक इंटर कॉलेज में अभिभावकों ने लिया आर्थिक सहयोग का संकल्प, शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की पह...
अवैध सरिया माफिया को किया गिरफ्तार
छठमय हुआ पूरा ग्रेटर नोएडा : हज़ारों श्रद्धालुओं द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्ध्य
अहमदाबाद से आए डायबीटीज़ विजय रथ को जिलाधिकारी गौतमबुध नगर सुहास एल वाई ने झंडी दिखाकर किया राजघाट क...
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर अवेधनाथ का जन्मदिन मनाया
भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले का राजवर्धन सिंह, मंत्री, मध्यप्रदेश ने किया दौरा
जीएल बजाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
कल का पंचांग, 5 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू, धरना प्रदर्शन पर भी रोक.