खुशखबरी : मार्च से लगेगा बुजुर्गों को भी कोरोना का टीका।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि अगले माह किसी भी सप्ताह में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो सकता है, जिसके तहत देश में 50 या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। बुजुर्गों को सरकार अगले महीने कोरोना का टीका लगाना शुरू कराने जा रही है।
उन्होंने कहा, फिलहाल देश में तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य फ्रंटलाइन वर्करों के लिए टीकाकरण का पहला और दूसरा चरण चल रहा है। इनमें से 50 लाख लोगों को कोरोना टीका की एक-एक खुराक दी जा चुकी है।
लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस वक्त देश में सात तरह के टीकों पर काम चल रहा है, जबकि दो टीकों के  आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी जा चुकी है।
अन्य सात में से तीन टीके तीसरे चरण के मानव परीक्षण में हैं। जबकि दो पहले परीक्षण से गुजर रहे हैं। अन्य दो टीका अभी जानवरों पर परीक्षण की स्थिति में हैं। आने वाले दिनों में जब यह टीका भी देश को मिल जाएंगे तो स्वाभाविक है कि बाजार में इनकी उपलब्धता बढ़ेगी और इसका सीधा असर कीमतों पर भी पड़ सकता है।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत न सिर्फ अपनी जनता बल्कि दूसरे देशों की मदद भी कर रहा है। 22 देशों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें यूएई, श्रीलंका, दक्षिणी अफ्रीका जैसे देश भी शामिल है। अब तक 15 देशों तक 56 लाख डोज की आपूर्ति हो चुकी है। बाकी डोज भी इन देशों को भेजी जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार कोरोना टीकाकरण के तहत 50 या उससे अधिक आयु के लोगों को टीका मिलेगा। साथ ही इस दौरान जो लोग पहले से बीमार हैं उन्हें भी कोरोना का टीका दिया जाएगा।
इनकी आयु कम या अधिक हो सकती है। इन सभी लोगों का चयन कोविन एप के जरिए होगा। मार्च माह में कोविन एप को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए उपलब्ध भी करा दिया जाएगा। अभी इस तकनीक का उपयोग अस्पताल और जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।

यह भी देखे:-

बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल को मिला ''होलिस्टिक डेवलपमेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कूल'' का खिताब
CORONA UPDATE : जानिए क्या है गौतमबुद्ध नगर का हाल 
अमेरिका के कुछ हिस्सों में डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप, गंभीर हैं हालात
समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस सिनर्जिया 2025 (Synergia 2025) का शानदार आयोजन
अर्ह मण्डल ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित 
लखीमपुर हिंसा : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन, राहुल बोले- SC के दो जज करें ...
गामा-2 में निकला खतरनाक सांप, इलाके में दहशत
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की मनमानी से त्रस्त है जनता
आम आदमी पार्टी, दादरी विधानसभा के लिए बिजली आंदोलन की शुरुआत
भाजपा विधायक व दादरी प्रत्याशी तेजपाल नागर ने सूरजपुर मंडल का किया तूफानी दौरा  
पी.सी. गुप्ता के राज अब खोलेगी सीबीआई, करीबियों की बढ़ी धड़कन
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) का सफरनामा 2020 जानिए , नए साल में  फिर से शुरू होगी ओपीडी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाली पथ संचालन यात्रा
यूपी: स्कूलों में नहीं होगी परीक्षा, कक्षा एक से आठ तक के छात्र असेसमेंट से होंगे प्रमोट
कोरोना वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालो पर पुलिस ने की कार्रवाई, 446 लोगों का काटा चालान, 63 पर क...
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का जिलाध्यक्ष आज़ाद मालिक ने किया स्वागत