कोरोना काल मे की गई जनसेवा के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नेफोमा टीम को किया सम्मानित ।

ग्रेटर नोएडा कोरोना कोविड 19 लॉकडाउन में असहाय दिहाड़ी मजदूरों व उनके परिवारों को राशन व खाना बांटने एवं उनकी सहायता करने के लिए आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नेफोमा टीम को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया

जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा में कार्य कर रही सामाजिक संस्था नेफोमा द्वारा लॉकडाउन मैं दिहाड़ी मजदूर व असहाय लोगों को राशन पहुंचाने से लेकर उनको दोनों टाइम भोजन वितरण का जिम्मा नेफोमा टीम के अध्यक्ष अन्नू खान की अगुवाई में उठाया गया जिसके तहत नेफोमा टीम ने लॉकडाउन के पहले दिन से ही विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में फंसे मजदूरों को राशन व सहायता पहुंचाई जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई सेक्टर सम्मिलित रहे उसके पश्चात नेफोमा टीम द्वारा अपनी रसोई स्थापित कर लेबर जहां-जहां झुग्गियों में रहती थी उनको रसोई में खाना बनवा कर पैकेट में बंद करके पुलिस की सहायता से दोनों टाइम कोरोना कोविड 19 का पालन करते हुए बाटा गया, नेफोमा सदस्यों ने सैकड़ों मजदूरों को अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के सहयोग से उनके घर तक पहुचाने के लिए भरकस प्रयास किए

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि यह ऐसा समय था जब कोई भी अपने घर से बाहर नही निकल रहा था यह सम्मान उन लोगों को समर्पित है जिन लोगों ने पूरे लॉकडाउन में हमारा हौसला बढ़ाया व सभी सोसाइटी निवासियों ने रसोई में मदद की जिनकी वजह से पूरे 60 दिन हम रसोई चलाकर खाना बांटने में समर्थ हुए इस सम्मान के लिए प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त, दीप चंद्र व सभी प्राधिकरण के अधिकारियों का नेफोमा टीम धन्यवाद देती है

आज प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, महासचिव रश्मि पांडेय, उपाध्यक्ष महावीर ठुस्सू, उमेश सिंह, राज चौधरी, श्याम गुप्ता, नितिन राणा, राहुल यादव आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

यह भी देखे:-

सेंट जोसेफ में हुआ छठी एलुमनाई मीट का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने जीता एग्रीटेक हैक 2025
सांख्यिकीय आंकड़ों के संग्रहण के लिये डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संवेदीकरण कार्यशाला का क...
जहांगीरपुर नगर पंचायत में BPL कार्ड धारको को निःशुल्क दिए बिजली कनेक्शन
डॉली शर्मा और कशिश चौधरी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए जमकर धमाल मचाया
सार्थक’ हिंदी व्याकरण पुस्तक का ऑनलाइन विमोचन, नवाचारी शिक्षण व सरल युक्तियों से बच्चे सहज रूप में स...
इलेक्रामा-2020 की शानदार शुरुआत - 1300 से अधिक प्रदर्शकों ने किया दुनिया को ऊर्जा देने वाले इनोवेशंस...
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल विजयमोहत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त किया
बच्चों के झगड़े में बड़े आपस में भिड़े, फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रेटर नोएडा द्वारा एक हैल्थ टॉक का आयोजन
ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश में लगा नाइट कर्फ्यू
पाक के बाद श्रीलंका बना नया गुलाम, अब कोलंबो में काम करते देखे गए चीनी सैनिक, विरोध शुरू
Ryan Greater Noida winners at National Games National Award Skating Championship
आईआईएमटी कॉलेज में रक्तदान शिविर, छात्रों के उत्साह से जुटीं 216 यूनिट रक्त
विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर प्याऊ का शुभारम्भ
चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च