पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश, दिल्ली एनसीआर मे बढ़ेगी ठंड

फरवरी का महीना शुरू हो चुका है लेकिन सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही। आज भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है।
कुछ दिन पहले लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन ताजा बर्फबारी से एक बार फिर मौसम में बदलाव आ गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर बारिश हुई।
उत्तर भारत में फिर सर्दियों ने वापसी की है, तीन पहाड़ी राज्यों में जमीन बर्फ की चादर से ढक गई है। ज्यादातर हिल स्टेशन में पारा शून्य से नीचे जा चुका है। जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत कई मैदानी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है ।

★ क्या कहना है मौसम विभाग का :-
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ। पंजाब के लुधियाना में भी जमकर बारिश हुई, जिसकी वजह से दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिनों तक मौसम का हाल कुछ इस तरह ही रहने वाला है।

★ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी :-
मौसम विभाग ने शुक्रवार यानि पांच फरवरी को भी बारिश होने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिन तक सामान्य स्थिति बने रहने की संभावना है। उत्तर भारत के तीन पहाड़ी इलाकों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी देखने को मिली।
इन राज्यों में धरती ने एक बार बर्फ की चादर ओढ़ ली है और न्यूनतम पारा फिर से गोता लगा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फबारी हो रही है तो शिमला में कई दिनों की बर्फ पड़ने के बाद बर्फ की मोटी परत जम गई है। एक तरफ मनाली में सैलानी लुफ्त उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ शिमला में जेसीबी की मशीनों से बर्फ हटाई जा रही है।

यह भी देखे:-

कैलाश मासूम को नोबल एसियन ऑफ़ दि ईयर अवार्ड से सम्मानित
रेरा बिल को मजबूत करे सरकार, बिल्डर नही मानते रेरा ऑर्डर - नेफोमा
ग्रेटर नोएडा में विश्व गैस शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन
किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर समेत 4 पदाधिकारियों को संगठन से 6 वर्ष के लिये किया निष्कासि...
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: अस्मिता थिएटर की प्रतिभाशाली अभिनेत्री अदिति मुखर्जी की म...
जानिए डॉक्यूमेंट्री "द ब्रदरहुड" में ऐसा क्या है जो पेश करती है हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की नागरिकता संशोधन विधेयक शांति अपील
जेवर: प्रज्ञान व डिवाइन मदर में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सीएम योगी ने किया ग्राउंड इन्स्पेक्शन, अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग — ...
प्राधिकरण की दमनकारी नीतियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मैदान में
मजदूर दिवस पर गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों के कल्याण के लिए पंजीकरण कैम्प, जिलाधिकारी ने दिया महत्वपूर्...
"अन्वेषण 2024" छात्र अनुसंधान सम्मेलन में अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन, गलगोटियास विश्वविद्यालय में ...
शिव लीला के साथ 10 अक्टूबर से श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा का होगा शुभारम्भ, मात्र तीन घंटे मे...
मोटोजीपीटीएम भारत अब बस 10 दिन दूर: भारत के पास फिर से स्पीड रिकॉर्ड बुक लिखने का मौका
राजस्थान में दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीड़िता को जिंदा जलाया, हालत गंभीर
राहुल गांधी का सवाल: डेल्टा प्लस स्वरूप की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर जांच क्यों नहीं हो रही