किसान एकता मंच के पदाधिकारी पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर राकेश टिकैत का किया समर्थन

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में आज गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत से मिलकर उन्हें हल जोतते हुए बैलों का जोड़ा भेंट किया । राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के आह्वान पर बरेली मण्डल से सैकड़ों किसान व पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष बरेली डा. रवि नागर के नेतृत्व में लगातार गाजीपुर बॉर्डर पर किसान एकता संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता किसान आन्दोलन में अपनी भागीदारी अदा कर रहे हैं। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के साथ डॉ रवि नागर,सतीश कनारसी ने किसान नेता राकेश सिंह टिकैत से मिलकर बरेली से आए हुए सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया और उन्हें हल और बैल भेंट किए। इस दौरान प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी ने बताया कि किसान एकता संघ संगठन के पदाधिकारी किसान आन्दोलन की सफलता के लिए पूरी मजबूती के साथ राष्ट्रीय किसान मोर्चा के साथ खड़ा है। मिलने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी, मण्डल अध्यक्ष बरेली डा. रवि नागर,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना,महिला प्रदेश अध्यक्ष वंदना चौधरी, मंडल संगठन सचिव चौधरी जगपाल यादव, जिला अध्यक्ष बरेली इरशाद अली, जिला अध्यक्ष युवा राजेश शर्मा, बहेड़ी तहसील अध्यक्ष विवेक नागर, मनीष नागर, अरूण खटाना, जयवीर नागर, महेन्द्र , कैलाश आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

Covid-19 Vaccine: Pfizer ने कहा, बच्चों के लिए भी 100% असरदार और सुरक्षित है कोविड-19 वैक्सीन
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश संरक्षक बने धर्मवीर नागर
लॉयड इंस्टिट्यूशन में जॉब फेस्ट, “ नियुक्ति-2019” का आयोजन
टाटा हिताची ने बॉउमा कॉनेक्सपो इंडिया 2023 में अपनी इनोवेटिव और भविष्य के लिए तैयार मशीनें और सॉल्यू...
विकास कार्यों में तेजी लाने व अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष अमि...
पति बना हैवान, पत्नी के काट दिए .... पढ़ें पूरी खबर
कोरोना: नया वैरिएंट है बेहद खतरनाक, लोगों के प्लाज्मा से एंटीबॉडी को कर देता है कम
चिटहेरा में किसान नेताओं का सम्मान, 7 जनवरी की वार्ता से पहले आंदोलन की रणनीति पर मंथन
समरविले की छात्रा की कोरोना से मौत महज अफ़वाज: DIOS ने जारी किया प्रेस नोट, इस वजह से  हुई मौत,
बीटा - 1 आरडब्लूए ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
कल का पंचांग, 20 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कोरोना संकट काल में गरीबों के घरों तक पहुंच रही युवाओं की मदद
गौतमबुद्ध नगर में स्टांप व पंजीकरण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न: महानिरीक्षक समीर वर्मा ने दिए सख्त...
किसान एकता संघ करेगा 3 जनवरी को ग्रेटर नोएडा एनपीसीएल का घेराव
स्टार्टअप फंडिंग और वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला, छात्रों को मिला व्यावहारिक मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर के तीनों तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन