यमुना सिटी में बनेगा UP ATS का मुख्यालय और कमांडो ट्रेनिंग सेंटर, यमुना प्राधिकरण ने मुफ्त दी 3 एकड़ जमीन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के पास यूपी एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) का मुख्यालय बनेगा। इसके साथ ही कमांडो ट्रेनिंग सेंटर भी बनेगा। यहां पर अधिकारियों के दफ्तर और आवास भी बनाए जाएंगे। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने 3 एकड़ जमीन दी है। यमुना प्राधिकरण ने यह जमीन मुफ्त मे दी है।

जेवर एयरपोर्ट के पास सरकारी संस्थान भी अपने मुख्यालय बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। एयरपोर्ट के पास यूपी एटीएस ने अपना मुख्यालय बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण से संपर्क किया। एटीएस के आईजी डॉ. जीके गोस्वामी ने इसके लिए यमुना प्राधिकरण को अपना प्रस्ताव दिया। यमुना प्राधिकरण ने एटीएस के प्रस्ताव को गंभीरता से लिया। प्राधिकरण ने एटीएस मुख्यालय के लिए जमीन देने का फैसला किया। साथ ही, यह भी निर्णय लिया कि यह जमीन मुफ़्त दी जाएगी।

यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट की चारदीवारी से सटे सेक्टर में जमीन देने का फैसला किया है। प्राधिकरण सेक्टर-32 में इसके लिए जमीन चिह्नित की। प्राधिकरण ने 3 एकड़ जमीन आवंटित कर दी। जल्द ही एटीएस को आवंटन पत्र दे दिया जाएगा।

एयरपोर्ट नजदीक होने का फायदा मिलेगा

एयरपोर्ट के पास एटीएस का मुख्यालय बनने से कई फायदे होंगे। अगर देश-प्रदेश में कोई अनहोनी होती है तो यहां से कमांडो दस्ता जाने में आसानी रहेगी। कम समय में कमांडो मौके पर पहुंच सकेंगे। इसी को देखते हुए यहां पर मुख्यालय बनाने का फैसला लिया गया है।

”एटीएस को अपना मुख्यालय बनाने के लिए 3 एकड़ जमीन दी गई है। सेक्टर-32 में यह जमीन आवंटित की गई है। जल्द ही जमीन पर कब्जा दे दिया जाएगा।” -डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

यह भी देखे:-

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर 108 श्रीरामचरितमानस ग्रंथ भेंट, अखंड पाठ और भंडारे का आय...
गौतम बुद्ध नगर की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर आवेदन आमंत...
नही रहा बादल.......खूंखार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा, होगी राजकीय सम्मान के साथ विदाई
शारदा विश्वविद्यालय में महावीर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, गूंजे अहिंसा और सत्य के संदेश
ग्रामसभा भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भू-माफियाओं से मुक्त कराई गई 2240 बीघा जमीन — ग्रामीणों में...
जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला :  राम जन्म से अयोध्या मे खुशी की लहर
यूपी ब्रेकिंग : भीषण टक्कर के बाद ट्रक और बस बने आग का गोला, दो दर्जन यात्रियों के जल कर मरने की आश...
अल्फा 1 में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
राहत: लगातार चौथे दिन मिले 30 हजार से कम कोरोना के मामले, मृतकों की संख्या भी घटी
सरकार ने दिवाला कानून में किया बदलाव, MSME पर बकाए कर्ज के निपटान के लिए प्री पैकेज्ड इंसॉल्वेंसी प्...
ह्यूमन टच फाउंडेशन का सन्देश : होली खेलें सूखे रंगों से, पानी की बरबादी से नहीं
एनटीपीसी दादरी अस्पताल में 238 सीआईएसएफ यूनिट के स्टाफ सदस्यों (फ्रंट लाइन वारियर्स) को कोविड-19 वैक...
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 लौट आया, प्रवेश निःशुल्क रखा गया
मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ श्री बालाजी महाराज को स...
योगी का आत्मविश्वास: बोले- साढ़े चार साल में बदली यूपी की तस्वीर, हम फिर सरकार बनाएंगे