तमंचे के बल पर राशन डीलर से नगदी छीनने का आरोप

जहांगीरपुर : जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में राशन डीलर ने आरोप लगाया है राशन बांटते समय गांव के कुछ लोगों ने तमंचे के बल पर उससे 15 हजार रुपए छिन कर भाफरार हो गए। इधर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव हसनपुर निवासी राशन डीलर सुरेंदर आज सुबह राशन का सामान बांट रहा था। आरोप है तभी गांव के दो युवक पहुंचे और पहले राशन देने को कहा। जब डीलर ने उनसे इंतजार कर नंबर आने पर सामान देने की बात कही तो आरोपी बदतमीजी पर उतर आए। डीलर ने आरोप लगाया है युवकों ने उससे गाली गलौच किया और हथियार की नोंक पर दूकान में मौजूद स्टॉक रजिस्टर व अन्य कागजात फाड़ दिए। आरोप है आरोपियों ने 15 हजार रुपए छीनकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

डीलर ने इसकी सूचना 100 नंबर ड़ायल कर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। बाकी तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे। डीलर ने थाना जहांगीरपुर में 4 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। — रिपोर्ट: विनय शर्मा

यह भी देखे:-

दहशत: महिला से लूटी चेन, लोगों ने ट्वीट कर उठाए सुरक्षा पर सवाल
शाहबेरी में अवैध ईमारत खड़ा करने वाले बिल्डरों पर लगेगी रासुका
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक बदमाश गिरफ्तार नोएडा
चार वांटेड बदमाशों पर 1 लाख का ईनाम घोषित
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहा है निर्माण, मुकदमा दर्ज
ओला कैब ड्राइवर से कार लूट
ग्रेटर नोएडा : युवक को गोली मारी, घायल
जमीनी विवाद में अगवा कर की थी हत्या : आरोप में दो गिरफ्तार
आपराधिक प्रवृति के 10 लोगों पर लगा गुंडा एक्ट
पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट के 15 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: आपराधिक मफियाओं  के लाखों की वाहन  संपत्ति कुर्क 
कासना पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाशों का गिरोह, चोरी के मोबाईल बरामद
बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चैन
नोएडा थाना 20 पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
दो युवक और दो महिलाओं की मिली लाश, मृतक में तीन भाई-बहन
बीटा - 2 पुलिस ने रॉकस्टार गैंग के  सरगना को दबोचा,  चोरी के 24 मोटरसाइकिल बरामद