Ind vs Eng: चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से, चार साल बाद चेन्नई में टेस्ट

भारत के घरेलू मैदानों में लगभग 11 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की रौनक फिर से लौट रही है। कोरोना के कारण क्रिकेट कैलेंडर काफी प्रभावित रहा है। पिछले साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका की टीम आई थी। इसके अलावा पिछले साल मार्च में ही नोएडा में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में हुआ। इसके अलावा भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया।
विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम को अब चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड का सामना करना है जिसके पहले दो मैच यहां एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक मैदान) मैदान में खेले जाने हैं, शुरुआत शुक्रवार को होगी। यह सीरीज भी बायोबबल में खेली जाएगी। हालांकि पहले टेस्ट में दर्शक नहीं होंगे लेकिन दूसरे टेस्ट में 50 हजार की दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति मिलेगी। चेन्नई में चार साल बाद टेस्ट हो रहा है। पिछला टेस्ट दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला गया।

★ क्या होगा ख़ास :—–

स्पिन की मददगार पिच पर भारत तीन स्पिनरों के साथ उतर सकता है और अक्षर पटेल को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सकता है। ब्रिस्बेन टेस्ट में पदार्पण करने वाले वाशिंगटन सुंदर और पटेल में से किसी एक को अंतिम एकादश में लिए जाने की संभावना है। अश्विन का चयन तय है जबकि कोहली कलाई के स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को रखना पसंद करेंगे।

भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा : इंग्लैंड के पास जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे गेंदबाज हैं जो ओपनर रोहित शर्मा के धैर्य और शुभमन गिल की तकनीक की परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं। जोफरा आर्चर अपनी शॉर्ट पिच गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने की कोशिश करेंगे और अगर पुरानी गेंद रिवर्स स्विंग लेती है तो बेन स्टोक्स उसका फायदा उठाना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर ठोस बल्लेबाजी के बाद अब भारतीयों को चेन्नई की लाल मिट्टी वाली धीमी पिच से सामंजस्य बिठाना होगा। इस पिच में पहले दिन उछाल होता है लेकिन तीसरे दिन से यह स्पिनरों को मदद देना शुरू कर देती है।

घर में बुमराह का पहला टेस्ट
जसप्रीत बुमराह का यह घरेलू सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच होगा जबकि वह 2018 में ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हैं। इशांत शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच लगभग एक साल पहले खेला था। उन्होंने चोटिल होने और कोविड-19 के कारण लंबे समय से लाल गेंद से कोई मैच नहीं खेला है। लेकिन मोहम्मद सिराज का ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन नहीं भुलाया जा सकता है। ऐसे में इशांत और सिराज में से किसे चुनना है यह फैसला करना आसान नहीं होगा।

टीम इस प्रकार है…
भारत़्: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल,  पुजारा, ऋ षभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, सिराज, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, ऋ द्धिमान साहा, शार्दुल ठाकुर।

इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), डोमिनिक सिबले, रोरी बर्न्स, ओली पोप, डैन लॉरेंस, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन फॉक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, जोफरा आर्चर, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, डोमिनिक बेस, जैक लीच, ओली स्टोन।

मैच :  सुबह 9.30 बजे से

इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 35 साल से नहीं हारी है। इंग्लैंड ने आखिरी बार चेपक में 1985 में जीत हासिल की थी। पिछला भिड़ंत 2016 में हुई थी जिसमें भारत पारी से जीता था।

यह भी देखे:-

अर्श से फर्श पर गिरा एल्विस: करवट बदलते हुए जेल में बीती रात, सुबह पी चाय और रात को खाई जेल की रोट...
उत्तर प्रदेश यूथ बॉक्सिंग खिलाड़ियों का शिविर का हो रहा है आयोजन 
भाजपा नेता एडवोकेट नरेंद्र भाटी डाढा के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशौदिया सांसद डॉ. म...
एनटीपीसी दादरी में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन।
अपर मुख्य सचिव ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 को लेकर की जा रही त...
जीबीयू में इंटरनैशनल पेंटा ग्रांड चैंपियनशिप (घुड़सवारी चैंपियनशिप) मार्च में 
बसपा प्रत्याशी ने लगाया अभद्रता करने का आरोप, पुलिस ने दो लोगो को लिया हिरासत में 
पेंशन को रखा जाए Income Tax के दायरे से बाहर- भारतीय पेंशनर्स मंच
डेयरी संचालक ने ठेकेदार से मांगी दस लाख रंगदारी, पहुंचा जेल
रायन इंटर नेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के छात्रों युथ गेम्स - 2022 में झटके  4  स्वर्ण 1 कास्य पदक
COVID-19:सदमे में जर्मनी के मंत्री ने की खुदकुशी
शारदा विश्वविद्यालय में क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन
WAKO INDIA FEDRETION CUP 2018 : ग्रेनो - नोएडा के बच्चों ने लहराया परचम
बसपा पहली बार करने जा रही नया प्रयोग, यूपी चुनाव जीतने के लिए मायावती की यह है प्लानिंग
JEECUP 2021: 15 से 20 जून तक होगी यूपी पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा, आवेदन अगले सप्ताह से jeec...
जेल प्रीमियर लीग में जेल वॉरियर ने जीता फ़ाइनल मुक़ाबला