ग्रेटर नोएडा : धार्मिक रामलीला कमेटी ने किया भूमि-पूजन, 21 सितम्बर से 30 सितम्बर तक होगा भव्य रामलीला का मंचन

ग्रेटर नोएडा। श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा ने रामलीला मंचन के लिए भूमि का पूजन सेक्टर-पाई स्थित रामलीला मैदान पर किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह व दादरी विधायक तेजपाल नागर व जिलाध्यक्ष विजय भाटी शामिल हुए।

भूमि का पूजन गोस्वामी सुशील महाराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्म थे, समाज के लोगों को उनके आदर्श का अपनाना चाहिए, देश में हर जगह रामलीला होती रहे ताकि समाज में सभी लोगों तक उनका संदेश पहुंच सके। तेजपाल नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में ऐसी रामलीला का मंचन हो जिसका संदेश पूरे भारत में पहुंचे।

रामलीला का मंचन 21 सितम्बर से 30 सितम्बर तक भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन राजस्थान के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर देश के अगल-अगल शहरों के बने हस्तशिल्प का स्टाल मेले में लगाया जाएगा। मेले में भव्य आतिशबाजी के साथ रावण कुम्भकरण मेघनाद के पुतले का भी दहन किया जाएगा। रामलीला में सीता हरण, लंकादहन और राम रावण का युद्ध आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

इस अवसर पर सभी अतिथियों का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनन्द भाटी ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर इलम सिंह नागर, राजकुमार नागर, वीरेन्द्र डाढ़ा, चैनपाल प्रधान, शेरसिंह भाटी, अजय नागर, मनवीर मावी, राकेश नागर, धर्मेन्द्र नागर, धर्मेन्द्र भाटी, राकेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, ममता तिवारी, चित्रा गुप्ता, रोशनी, पी.के. राणा,उमेश गौतम, सुशील नागर, नीलम यादव, जितेन्द्र भाटी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा वाले ध्यान दें! आज प्राइवेट अस्पताल , क्लिनिक भी रहेंगे बंद, जारी रहेगी डॉक्टरों की हड़...
होमगार्ड की हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार
बिसरख धाम में महाशिवरात्रि महापर्व: हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, महामण्डलेश्वर आचार्य अशोकान...
भाजपा बादलपुर मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन, विधायक तेजपाल नागर और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे मुख्य...
दर्दनाक हादसा: बेलगाम रोडवेज बस ने कम्पनी कर्मचारियों को रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल
ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कस्बे में निकाली गई जुलूस-ए-मोहम्मदी
"ईशा" के नदी बचाओ अभियान से जुड़ा एक्टिव सिटिज़न टीम, ग्रेनो में जागरूकता अभियान
कल का पंचांग, 23 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जी-20 बैठक : आतंकवाद के लिए ना हो अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल- एस. जयशंकर,
कोरोना से जंग में जरुरतमंदों का ऐसे ख्याल रख रही है महिला शक्ति सामाजिक समिति
किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर यमुना प्राधिकरण में वार्ता कर ज्ञापन...
मतदाता पहचान पत्र पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान
जिन्ना पर गरमाई सियासत : अखिलेश के बयान पर बवाल, योगी बोले- पटेल की तुलना जिन्ना से करना तालिबानी मा...
अब NOIDA JAL ऐप से जमा कर सकेंगे पानी का बिल: आवंटियों को मिलेगा फायदा, गूगल प्ले स्टोर से करे डा...
शारदा विश्वविद्यालय 27वीं आईईईई अंतर्राष्ट्रीय तीन दिवसीय संगोष्ठी होगा आयोजन
ग्रेनो के तैराक स्वीमिंग पूल में जल्द सीख सकेंगे तैराकी की बारीकियां, ग्रेनो प्राधिकरण जल्द शुरू करन...