भूपेंद्र चौधरी बने रालोद के जिलाध्यक्ष, पार्टी ने  किसानों को समर्थन देने का किया एलान

ग्रेटर नोएडा। भूपेंद्र चौधरी को एक बार फिर राष्ट्रीय लोक दल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  इससे पहले भी दो बार वो गौतमबुद्ध नगर के रालोद से जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।  वहीं पार्टी ने क्सियन आंदोलन को समर्थन देने का एलान भी किया।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को राष्ट्रीय लोकदल ने समर्थन देने का ऐलान किया है। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर किसानों को जागरुक करेंगे। यह जानकारी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने रविवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस बीच चौधरी यशवीर सिंह ने भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट को गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। भूपेंद्र चौधरी को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध करती है। इस काले कानून से किसानों का नहीं बल्कि उद्योगपतियों का भला होने जा रहा है। केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। यह बहुत बड़ी साजिश है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव जाकर किसानों को समझाया जा रहा है कि सरकार के बहकावे में न आए। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो कुछ हुआ किसानों ने नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है। आंदोलनकारी किसानों को बदनाम करने के लिए सरकार झूठा प्रोपोगंडा कर रही है। इससे किसानों में गुस्सा है। उनक कहना है कि  जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी  रहेगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, पूर्व विधायक दिल नवाज, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अरुण चौधरी, रविंद्र चौहान, योगेंद्र, मनोज चौधरी, उदय भान मलिक, अनिल चौधरी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

युवा कांग्रेस शुरू करेगी गंगा जल संकल्प यात्रा, राष्ट्रीय सचिव दीपक चोटीवाला के नेतृत्व में घर -घर ...
ग्रेनो प्राधिकरण की अनदेखी के कारण गांवों की हो रही है दुर्गति : राजकुमार भाटी, समाजवादी पार्टी ने क...
जयंती पर सपाईयों ने याद किए पंडित जनेश्वर मिश्र सपा की मासिक बैठक का आयोजन
भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश 
कांग्रेस पार्टी का सर्जन अभियान, बूथ स्तर पर कर रही है मजबूत
लोकसभा चुनाव 2019: दनकौर व जेवर क्षेत्र के इन गाँव के प्रधानों ने किया एलान .... पढ़ें पूरी खबर
सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, कुछ देर में महापंचायत को करेंगी संबोधित
लखनऊ से गौतमबुद्ध नगर वापस आने पर आम आदमी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत 
अमृत महोत्सव के तहत दादरी में BJP महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक तेजपाल नागर ने की अगु...
‘सामना’ के जरिए शिवसेना का बीजेपी पर तंज, मुख्यमंत्री बदलने पर कहा- 'मोदी है तो मुमकिन है'
सपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पकौड़े तलकर विश्व बेरोजगार दिवस मनाया
भाजपा सरकार में चौतरफा अराजकता का माहौल : रमेश प्रजापति
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद मनोज चौधरी का जोशीला स्वागत
विधायक बना तो युवा अधिवक्ताओं को सरकार से चैंबर दिलाने में करूंगा सहयोग- राजकुमार भाटी
कांग्रेस के संगठन सृजन  अभियान  की तैयारी को लेकर बैठक 
AIMIM  के जिलाध्यक्ष आज़ाद मालिक का सर्व समाज ने किया जोरदार स्वागत