नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला पंचांयत अध्यक्ष से रंगदारी मांगने वाला गैंग, 60 लाख की मांगी थी रंगदारी 

नोएडा : सेक्टर 49 थाना पुलिस ने बुलंदशहर के जिलापंचायत अध्यक्ष से रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का सराहनीय कार्य

थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा, जिला पंचायत अध्यक्ष बुलन्दशहर श्री ओमवीर सिंह से रंगदारी मांगने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 मोबाइल फोन व एक तमंचा 12 बोर मय दो कारतूस जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किये गये है।

दिनाँक 29.01.2021 को श्री ओमवीर सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बुलन्दशहर वर्तमान सी 87 सै0 50 नोएडा ने थाना सेक्टर 49 पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 20.01.2021 को उनके घर पर दरवाजे पर प्रातः एक पत्र प्राप्त हुआ। उक्त पत्र पर नीरज बवाना गैंग से नवीन बाली पर लिखा बताया गया था तथा पत्र में उनसे 60 लाख (60 पेटी) मांगे जाने और न देने पर उनके पुत्र तथा परिवार का अहित कर देने की धमकी देना अंकित था, इसके बाद दिनांक 20.01.2021 को श्री ओमवीर सिंह के फोन पर लगातार अलग-अलग मोबाईल नम्बरो से काल की जा रही थी जिसमें काल करने वाला व्यक्ति उनके घरवालो से 60 लाख रूपये रंगदारी के रूप में देने की मांग कर रहा था और न देने पर अहित कर देने की धमकी दे रहा था। इन सबमें अधिकांश नंबर इंटरनेट के थे।

उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त नोएडा द्वारा घटना के अनावरण हेतु टीमो का गठन कर अभि0गण द्वारा प्रयोग किये गये नम्बरो आदि की लोकेशन से आज दिनांक 30.01.2021 को घटना में सम्मिलित 05 अभि0गण को गिरफ्तार किया गया है तथा अभि0गण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मो0फोन व एक तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया कि ओमवीर सिंह के घर पर कुलदीप यादव नाम का युवक काम किया करता था जिसको ओमवीर सिंह द्वारा दिसम्बर 2020 को काम से निकाल दिया था। कुलदीप यादव का सम्पर्क फेसबुक पर नीरज बवाना गैगस्टर फैन्स ग्रुप से हुआ तथा इस ग्रुप से जुडाव के चलते इसका सम्पर्क अमन नौटियाल पुत्र मदन मोहन नौटियाल निवासी मसूरी उत्तराखंड, ओमू भदौरिया पुत्र मनोज भदौरिया निवासी ग्राम नावली थाना जैतपुर आगरा व वंश डागर उर्फ प्रथम पुत्र सुनील निवासी सेक्टर 3 आर के पुरम दिल्ली से हुआ। उक्त कुलदीप यादव द्वारा अपने तीनो साथियो के साथ श्री ओमवीर सिंह से रंगदारी मांगने की योजना बनाई गई। श्री ओमवीर सिंह के घर की जानकारी प्राप्त करने के लिए कुलदीप ने श्री ओमवीर सिंह के घर पर कार्यरत एक नौकर सुरेश साहू पुत्र रामबाबू को भी लालच देकर अपने साथ मिला लिया जो कि श्री ओमवीर सिंह की गतिविधियो की जानकारी कुलदीप को लगातार दे रहा था। उक्त अभि0गण द्वारा श्री ओमवीर सिंह को डराने के लिए अलग अलग नम्बरो से काल की जा रही थी व दिनांक 25.01.2021 को अभि0गण कुलदीप व ओमू भदौरिया द्वारा श्री ओमवीर सिंह के घर के बाहर एक फायर भी किया गया।

अभि0गण द्वारा प्रयुक्त किये गये मोबाइल नम्बरो की सीडीआर आदि के गहन विश्लेषण से उपरोक्त घटना में शामिल अभि0गण प्रकाश में आये है। जिनको आज दिनांक 30.01.2021 को समय सायं 07.40 बजे बरौला स्थित अभियुक्त कुलदीप के किराये के कमरे से गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त किये गये 04 मोबाइल फोन व एक तमंचा 12 बोर मय दो कारतूस जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस बरामद किये गये है।

 

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

1.मु0अ0सं0 58/2021 धारा 384/506 भादवि0 थाना सैक्टर 49 नोएडा गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 63/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सैक्टर 49 नोएडा बनाम कुलदीप यादव।

अभियुक्तों का विवरणः

1- कुलदीप यादव पुत्र रामउदगार यादव निवासी ग्राम अन्दौली थाना अलीनगर जिला दरभंगा बिहार वर्तमान पता ग्राम बरौला थाना सैक्टर 49 नोएडा।
2. अमन नौटियाल पुत्र मदन मोहन नौटियाल निवासी मसूरी उत्तराखंड।
3. ओमू भदौरिया पुत्र मनोज भदौरिया निवासी ग्राम नावली थाना जैतपुर आगरा।
4. वंश डागर उर्फ प्रथम पुत्र सुनील निवासी सेक्टर 3 आर के पुरम दिल्ली।
5. सुरेश सहनी पुत्र रामबाबू सहनी निवासी ग्राम हिन्गौली थाना दरभंगा सदर बिहार वर्तमान पता सी 87 सैक्टर 50 थाना सेक्टर 49 नोएडा

बरामदगी का विवरणः

1. एक तमंचा 12 बोर मय दो जिन्दा कारतूस मय एक खोखा कारतूस
2. घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन बरामद होना।

मीडिया सेल
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

यह भी देखे:-

भाजपा नेता से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी
मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार
पेड़ से लटक कर इंजीनीयर ने की ख़ुदकुशी, ससुराल के लोगों से था परेशान
फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 10 युवती समेत 16 गिरफ्तार, ऐसे  ठगी, [पढ़ें पूरी खबर 
दबिश देने गई पुलिस टीम को पीटा, आरोपी को छुड़ाया फिर भगाया
उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले
हत्या की झूठी सूचना देने पर जेल भेजा
कृषि कल्याण केंद्र से कीमती सामान चोरी
बिजली विभाग के कैशियर से कैश लूट , जांच में जुटी पुलिस
अवैध सम्बन्ध के कारण हुआ मर्डर , दो गिरफ्तार
हॉस्टल में छात्रों के बीच मारपीट का एक माह पुराना वीडियो वायरल, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, 7 छात्र...
ग्रेटर नोएडा में एक्सपायरी शराब-बीयर का बड़ा खेल पकड़ा गया, नकली स्टिकर लगाकर हजारों बोतलें बेच रहा ...
गैंगस्टर एक्ट में वांछित डकैत गिरफ्तार
अल्फा टू में सुमननाथ- नरेंद्र नाथ दंपति के डबल मर्डर का मुख्य सूत्रधार हत्यारोपी व उसका दोस्त पुलिस ...
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश
छात्रा से रेप के प्रयास का आरोपी मौलवी गिरफ्तार