नोएडा प्राधिकरण करेगा दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों का होगा अधिग्रहण

-औद्योगिक विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर ग्रेटर नोएडा 20 और बुलंदशहर के 60 गाँव को नोएडा में शामिल किया। 

दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के 80 गांवों का विकास अब नोएडा प्राधिकरण करेगा। औद्योगिक विकास विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। ग्रेटर नोएडा 20 और बुलंदशहर के 60 गाँव को नोएडा में शामिल करने के बाद नोएडा का क्षेत्र ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर तक फैल गया है। वर्तमान समय में नोएडा प्राधिकरण का जो क्षेत्र है उससे ये गांव मिले हुए नहीं हैं। बीच मंग ग्रेटर नोएडा का भाग है। बावजूद उक्त सभी क्षेत्र नोएडा के अंतर्गत आ गए है।

औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 की इस योजना में नई रिहायशी व इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने का जिम्मा यूपीसीडा को सौंपा गया था, पर वह इसमे असफल रहा। नोएडा इस काम में सक्षम है। इसलिए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया। दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर तक 80 गांव हैं। इन गांवों को विकसित करने के लिए पहले ग्रेटर नोएडा को कहा गया था। फिर इसे यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) को विकसित करना था, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद नोएडा से इस बारे में पूछा गया है, अब नोएडा ने सहमति दे दी थी।

नोएडा की तर्ज पर  दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों का अधिग्रहण करके नया नोएडा विकसित किया जाएगा। यह शहर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह आने वाले सात आठ सालों में निवेश, विकास, रिहाइश का बेहतरीन गंतव्य होगा। इस नए शहर को विकसित करने का मकसद प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। इस शहर का हिस्सा रिहायशी और इंडस्ट्रियल टाउनशिप दोनों होंगी। जिसमें कम प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों और लॉजिस्टिक्स यूनिट को लगाया जाएगा।

औद्योगिक महानगर नोएडा करीब 20 हज़ार हेक्टेयर भूमि पर बसा है। 1976 में न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा)  के अस्तित्व में आने के बाद इस क्षेत्र ने देश विदेश में अलग अपनी पहचान बनाई है।  नोएडा की सफलता के बाद, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास क्षेत्र का गठन किया गया।

नोएडा के अधिकार क्षेत्र को विकसित किया जा चुका है मास्टर प्लान 2021 और 2031 के आधार पर समूची जमीन का अलग-अलग श्रेणी में समायोजन किया जा चुका है जिसमें करीब 16 हज़ार का क्षेत्रफल शहरीकरण के क्षेत्र में आता है, 18 फ़ीसदी औद्योगिक, 37 फ़ीसदी आवासीय और अन्य संस्थागत वित्त और वाणिज्य उपयोग क्षेत्र में आता है। वर्तमान समय में नोएडा के पास जमीन की भारी कमी है। नोएडा करीब-करीब विकसित हो चुका है। अभी नोएडा की ओर से जमीनों को खरीदने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन यह आने वाले कुछ समय में खत्म हो जाएगी। यहां जमीन नहीं बचेगी। उस दौरान ये 80 गांव नोएडा के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। यहां नोएडा के पास काफी काम होगा। साथ ही राजस्व का भी एक साधन मिल जाएगा।

यह भी देखे:-

देश में 184 दिनों में सबसे कम कोरोना के एक्टिव केस, पढ़ें ताजा अपडेट
गौतम बुध नगर : थाना प्रभारियों में फेरबदल
युवा/नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के उद्देश्य से सभी शिक्षण संस्थानों में होगी...
नींद में चलने की बिमारी बनी जानलेवा, युवक की मौत 
पुलिस चौकी के सामने महिला ने केरोसीन तेल डालकर खुद को किया आग के हवाले , झुलसी , देवर समेत इनपर लगाय...
नन्हे परिंदे कार्यक्रम में शामिल हुई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, स्कूल बैग व मिठाई पाकर खिल उठे न...
अभियान चलाकर दनकौर पुलिस ने दबोचे 15 वांटेड वारंटी
नोएडा के शिल्प हाट में यूपी दिवस का हुआ आगाज, ग्रेनो की 27 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व श...
नोएडा को स्वच्छता रैंकिंग में जिताने हेतु नोवरा चला रही अभियान 
गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे पारदी गिरोह के 25-25 हजार के ईनामी तीन बदमाश गिरफ्तार
पुलिस थानों में मानवाधिकारों को सबसे ज्यादा खतरा, विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को भी "थर्ड-डिग्री ट्रीट...
करोना महामारी के तीसरे वेब की से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार, हर जनपद अस्पताल और बच्चों आईसीयू ब...
Coronavirus in India: देश में आए कोरोना के 30 हजार से अधिक नए मामले
कंपनी में करंट लगने से श्रमिक की मौत
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने करने का निर्देश द...
कांग्रेस की कमान सौंपते हुए राहुल को ये समझा गयी सोनिया