ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा, देखें झलकियां
ग्रेटर नोएडा : शहर में कई जगहों पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झंडारोहण किया गया। नीचे देखें झलकियां —
रोटरी क्लब ने मनाया 72 वाँ गणतंत्र दिवस —
आई पी पी रोटेरीयन के के शर्मा ने बताया कि एन के एस सेवा संस्थान के सहयोग से रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा चलाए जा रहे रोटरी आदर्श स्कूल में क्लब के सदस्यों द्वारा गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें 72 वाँ गणतंत्र दिवस क्लब के सभी सदस्यों ने ध्वजारोपण कर मनाया। क्लब के प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरीयन अमित राठी ने बताया की रोटरी आदर्श स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम देशभक्ति गीत ,कविता व डान्स के प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम का संचालन स्कूल टीचर कोमल गौर व सोनिका त्यागी द्वारा किया गया व उसके उपरांत बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मुकुल गोयल ,सरदार मंजीत सिंह ,मनोज गर्ग ,एम पी सिंह ,कपिल गुप्ता ,के के शर्मा ,सौरभ बंसल, अमित राठी ,विनय गुप्ता ,विजय शर्मा ,परविंदर चौहान ,अमित शर्मा ,अशोक अग्रवाल ,अतुल जैन , एम एल गर्ग, व स्कूल की ओर से प्रोफ़ेसर डॉक्टर ब्रजलता शर्मा, रमेश शर्मा ,सीमा पाल ,श्वेता शर्मा ,स्नेहा राजपूत ,श्रुति आदि उपस्थित रहे।
अल्फा 1 आरडब्लूए ने मनाया 72 वाँ गणतंत्र दिवस —
RWA अल्फा 1 के द्वारा 72 वां गणतंत्र दिवस दिशा पब्लिक स्कूल शिव मंदिर के सामने बहुत ही धूमधाम से मनाया।
डेल्टा – 2 आरडब्लूए ने मनाया 72 वाँ गणतंत्र दिवस —
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू के K ब्लाक पार्क में सभी सेक्टर वासियों के नेतृत्व में 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. आरडब्ल्यू महासचिव आलोक नागर ने बताया गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमर शहीद मां भारती के सपूतों के बलिदान को याद किया गया और सेक्टर वासीयों द्वारा ध्वजारोहण किया गया.
श्री मोहन मंदिर एवं योग आश्रम बिसरख धाम में धूम धाम से मनाया गया 72 वाँ गणतंत्र दिवस।
भारतीय योग संसथान ग्रेटर नोएडा में योग कर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।
AIWC Greater Noida Branch branch and Human Touch Foundation celebrated Republic day yesterday at Sakipur centre. Large number of women and children participated enthusiastically. Cultural program was organised. Snacks were distributed among all the guests. Smriti Srivastava, Mrs.Neeti Srivastava and
Kriti Naren organised the program successfully.






