सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) का हाथरस में विस्तार
ग्रेटर नोएडा : महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयासरत सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में कार्यकारणी का विस्तार करते हुए रीता बघेल को जिलाध्यक्ष हाथरस,धर्मवीर सिंह बघेल को जिला प्रभारी, देवेंद्र बघेल को महासचिव और योगेश कुमार को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया . इनकी नियुक्ति करते हुए संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना जरुरी है और इसके लिए महिलाओं में जागरूकता का होना बेहद आवश्यक है जिसके लिए संस्था कृतसंकल्पित है . महिला सशक्तिकरण के लिए जरुरी है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाये और संस्था द्वारा इस दिशा में हरसम्भव प्रयासकिया जा रहा है जिसके लिए सक्षम और समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत लोगों को पुरे भारत में जोड़ा जा रहा है ताकि एक मजबूत टीम तैयार की जा सके तथा महिलाओं की आवाज को और मजबूती से उठाया जा सके.
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने अपने शब्दों में संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा की पुरी ईमानदारी और निष्ठा के संस्था को आगे ले जाकर महिलाओं और बच्चियों की आवाज़ को बुलंद किया जाऐगा. इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय माहसचिव अनिल भाटी, दिल्ली प्रदेश के प्रभारी नरेश वर्मा, प्रदेश सचिव डाo ओमवीर बघेल, विजय तवर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.