गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम का आयोजन  

गौतम बुद्ध नगर स्थित, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट मे एआईसीटीई, अटल एकेडमी के द्वारा स्पोंसर्ड,पाँच दिवसीय 19 से 23 जनवरी 2021 तक ऑन लाइन, फैकल्टी डेवेलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। जिसका विषय ग्रीन टेक्नोलॉजी एंड ससटैनिबिलिटी इंजीनियरिंग है। उक्त जानकारी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रो.व कार्यक्रम की समन्वयक डॉ0 कीर्ति पाल ने दी। कार्यक्रम के प्रथम दिन व प्रथम सत्र का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक व विश्वविद्यालय के मा. कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा व मुख्य अतिथि एआईसीटीई के मेंबर सेक्रेटरी प्रो.राजीव कुमार का, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिष्ठाता प्रो. पी के यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.राजीव कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को ग्रीन टेक्नोलॉजी की महत्ता को समझना होगा। उन्होंने एआईसीटीई की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। व गौतमबुद्घ विश्वविधालय की प्रशंसा करते हुए कहा यहा छात्रों को विश्वस्तर की सुविधाए प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक व कुलपति गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, द्वारा पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता और भविष्य में इसकी महत्ता बताते हुए प्रतिभागियों को आने वाले सत्रों के लिए प्रेरित किया । पर्यावरण सरंक्षण के प्रयासों मे लगातार बने रहने के कुछ प्रमुख बिंदुओं पर सुझाव दिए। आने वाले समय में ग्रीन टेक्नोलॉजी और प्रोधोगिकी की जरूरतों को विस्तार में साझा किया । कार्यक्रम की समन्वयक डॉ0 कीर्ति पाल ने बताया की इस अटल एफडीपी मे भारत के अट्ठारह राज्यो से दौ सौ शिक्षकों ने भाग लिया है। तथा इन पांच दिनो में एनआईटी व आईआईटी के प्रोफेसर एफडीपी में व्याख्यान देगें। और चौदह लाइव सत्रों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ. कृष्ण कुमार ने सभी अथितयो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी देखे:-

दो साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह
प्राथमिक विद्यालय चचूरा में शिक्षक संकुल मासिक बैठक का हुआ आयोजन
जीएनआईओटी प्रबंधन अध्ययन संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन
लॉयड्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ
परीक्षा पे चर्चा , पीएम मोदी ने विद्यार्थियों को दिया तनाव से मुक्ति का मंत्र, भाजपा ने जिले में 14 ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय बना भारत सरकार की DASA-2022 योजना का हिस्सा
National Sports Day at Ryan International School Greater Noida
राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक फेट का उल्लासपूर्ण आयोजन, टैलेंट शो और डीजे इवनिंग रहे आकर...
IIT BHU B.TECH की पढ़ाई अँग्रेजी के बजाय हिंदी मे पढ़ायेगा, देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय
"एक अध्यापक ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है" : दीप चंद्रा
जय श्रीराम का नारा लगाने वाले राक्षस - राशिद अल्वी, नेता ,कांग्रेस
राष्ट्रीय संस्कृत ओलंपियाड 2024 में महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ के छात्रों गौरव और गोपाल ने प...
समीर वानखेड़े की पत्नी ने पत्र लिख उद्धव ठाकरे से लगाई मदद की गुहार
आईईसी कॉलेज में बहुआयामी शोध लैब का उदघाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का किया सम्मान
डिजिटल अर्थव्यवस्था का भविष्य: केसीसी इंस्टीट्यूट में कल होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी