गांव की समस्याओं के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों गांव अपने विकास की बाट देख रहे हैं प्राधिकरण के अधिकतर गांवो के ग्रामीण मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण परेशान हैं इन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश संरक्षक संजय भैया के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए प्राधिकरण के ओएसडी शिव प्रताप शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के कारण सैकड़ों गांव अपने विकास की बाट देख रहे हैं उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के प्रमुख गांव तुगलपुर,  जुनेदपुर , कनारसी,  देवटा,  डाढा,  खेरली मंडी श्याम नगर , बरसात,  चुहडपुर खादर , घरबरा,  मुर्शदपुर,  इमलिया,  लुक्सर,  नियाना , सलेमपुर,  घघौला आदि गांव के ग्रामीण मूलभूत समस्याओं का निदान न होने के कारण परेशान है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि इन सभी गांवों में पानी की निकासी स्ट्रीट लाइट साफ सफाई सीवर ओवरफ्लो गड्ढा युक्त सड़कें एवं अधिकतर गांव के बरात घरों की स्थिति बहुत ही खराब है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी दोहरी नीति अपनाते हुए एक तरफ तो गांवों को इसमें स्मार्ट विलेज बनाने की बात कर रहे हैं दूसरी तरफ गांवों में समस्याओं के अंबार लगे हुए हैं ।
आलोक नागर ने कहा इन सभी समस्याओं के विरोध में आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए प्राधिकरण के ओएसडी शिव प्रताप शुक्ला को 1 सप्ताह में समस्याओं का समाधान कराने की चेतावनी देते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो गांवों में पंचायत कर प्राधिकरण पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
 इस दौरान संस्थापक सदस्य आलोक नागर,प्रदेश संरक्षक संजय भैया, जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर , प्रेम प्रधान, अरुण नागर, कुलबीर भाटी, आशु भाटी, अर्जुन नागर,राजेंद्र नवादा, शुभम चेची, सतेंदर नवादा, नफीस अहमद, उमर नवादा, मनोज बैसोया, बलजीत चेची, सुशील ,सुखपाल ठेकेदार, दीपक भाटी पंचायतन, रिंकू बैसला, कपिल पहलवान आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

NIIMS हॉस्पिटल में 19 वर्षीय युवती की ओवरी से 3.8 किलो की गांठ हटाने का सफल ऑपरेशन
स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, लेडी कंडक्टर और चार छात्र जख्मी
ईवी इंडिया एक्सपो 2024 का उद्घाटन: अक्षय ऊर्जा और स्मार्ट मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल ने किया मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर प्रशिक्षण
47 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
एक्यूरेट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, ग्रेटर नोएडा की बड़ी उपलब्धि, 33 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित आईटी कंप...
रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी
अवैध खनन पर ज़िला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कनारसी में छापा, जेसीबी जब्त, FIR दर्ज
दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटालिटी एक्सपो इंडिया एक्सपो मार्ट में 7 अगस्त से
कोरोना की तीसरी लहर के लिए बच्चों का आसीयू कितना तैयार, विशेष सचिव ने जिम्स का किया निरीक्षण
श्रीराम ने रामसेतु बना कर लंका पर की चढ़ाई, अंगद ने रावण का घमंड तोड़ा
एसएसपी नोएडा वैभव कृष्ण के समर्थन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, डीएम को सौंपा ज्ञापन
माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की ग्रेटर नोएडा में बैठक
चीन का मुद्दा पीएम मोदी ने अमेरिका में उठाया , आस्ट्रेलिया और जापान से की चर्चा
शन्हा दीवान ने लंदन विश्वविद्यालय में पाया दूसरा स्थान , करप्शन फ्री इंडिया ने किया सम्मानित