गौतमबुद्ध नगर में कल से छह जगह होगा कोरोना वैक्सीनेशन 

नोएडा, कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में कल दिनांक 16 जनवरी से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छह स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम आरंभ किया जायेगा। जिसमे सीएचसी बिसरख एवं भंगेल, चाइल्ड पीजीआई सेक्टर 30 नोएडा, जिम्स कासना ग्रेटर नोएडा, शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा एवं कैलाश हॉस्पिटल सेक्टर 27 शामिल है।

डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से – कोरोना को लेकर जनपद वासियों के लिए एक अच्छी खबर- कल 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य जनपद में छह स्थानों पर होगा आरंभ- स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीनेशन का मिलेगा लाभ- कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। कल दिनांक 16 जनवरी से जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छह स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर नीरज त्यागी के द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि दिनांक 16 जनवरी को प्रथम दिन जहां जहां पर कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुभारंभ होगा उसमें सीएचसी बिसरख एवं भंगेल, चाइल्ड पीजीआई सेक्टर 30 नोएडा, जिम्स कासना ग्रेटर नोएडा, शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा एवं कैलाश हॉस्पिटल सेक्टर 27 में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिन्हित लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीनेशन का लाभ प्राप्त होगा। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना वैक्सीनेशन के कार्य को पूर्ण मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं ताकि जनसामान्य को सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का लाभ प्राप्त हो सके। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।

यह भी देखे:-

बिसहड़ा गाँव में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 
नेफोमा ने रखा बायर्स का दर्द, कहा रेरा में है अभी कई खामियां, सरकार देखे कैसे बने रेरा बायर्स का राम...
चुनावी हलचल: असम और बंगाल में पीएम मोदी की रैलियां, तमिलनाडु में रहेंगे योगी आदित्यनाथ
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर : ताड़का का हुआ वध, लगे जय श्री राम के जयकारे
बाइडन के विशेष दूत बोले, सामरिक के साथ जलवायु परितर्वन के खिलाफ लड़ाई में भारत एक बड़ा भागीदार
COVID-19:गलगोटिया विश्वविद्यालय के उदासीन रवैए से छात्र परेशान
आईईसी कालेज में ओरियंटेशन कार्यक्रम का समापन
करप्शन फ्री इंडिया ने यूपी बोर्ड टापर्स को किया सम्मानित
आईआईटी बीएचयू को पहला स्थान: शैल इको मैराथन में मिली बड़ी उपलब्धि, 8250 यूएस डालर का मिला पुरस्कार
मथुरा में यमुना प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने किया शुभ...
सिग्मा-4 में बंदरों का आतंक: दहशत में लोग, बच्चों की सुरक्षा के लिए खुद संभाला मोर्चा
डीयू छात्र संघ चुनाव : महामेधा नागर के सचिव बनने पर ग्रेटर नोएडा के इस गाँव में मन रहा है जश्न
केरल के मुख्यमंत्री बन सकते है मेट्रोमैन श्रीधरन, बोले- इन्फ्रा विकास पर होगा जोर
SL vs IND: सीरीज जीत की तैयारी में टीम इंडिया, दूसरा वनडे आज
लोकसभा चुनाव : डीएम -एसएसपी ने पारा मिलिट्री फोर्स के साथ पैदल गश्त किया
61 फिट की त्रिकालदर्शी भगवान भोले की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण