महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल  में मकर संक्रांति महापूर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया   

ग्रेटर नोएडा : महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल सेक्टर ईटा 1 ग्रेटर नोएडा में मकर संक्रांति महापर्व का उल्लास पूर्वक आयोजन किया गया.

इस अवसर पर पधारे विशिष्ट अतिथि श्री श्रीचंद्र शर्मा जी ने भारतीय परंपराओं का निर्वहन करते हुए उनके संरक्षण तथा संवर्धन के लिए महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों  एवं नि:शुल्क रूप से संचालित गुरुकुल के लिए ट्रस्ट का धन्यवाद किया तथा सहयोग का आश्वासन भी दिया.

मुख्य अतिथि आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी  ने मकर संक्रांति के शास्त्रीय, सामाजिक तथा वैज्ञानिक रूप को विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि नई ऊर्जा,नई उमंग, नया उत्साह, प्रकृति का नया रूप हम सभी को प्रेरित करता है कि वैश्विक महामारी जैसे काल में भी यदि हम अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए दैनिक दिनचर्या बनाएं तो निश्चित रूप से ही जो आज भयावह स्थिति समाज में उत्पन्न हुई है वह उत्पन्न ही नहीं होती.

महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष आचार्य रविकांत दीक्षित जी ने  ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क रूप से संचालित गुरुकुल, गौशाला, पुरोहित सेवा आदि के माध्यम से समाज के वंचितवर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ एवं आवश्यकता पड़ने पर आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता के बारे में बताया. उन्होंने आयोजन में पधारे हुए प्रत्येक सदस्य का धन्यवाद भी दिया तथा सहयोग की अपेक्षा भी की और कहा कि समाज एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए हम सभी का एकत्रित होकर कार्य करना आवश्यक है. ऋषि मुनियों द्वारा दी गई परंपराओं का संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है ताकि हम सब पुनः भारतवर्ष को एक शिक्षा ही नहीं अपितु संस्कारवान विश्वगुरु बनाएं .

कार्यक्रम के संयुक्त रूप से आयोजक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेशचंद्र पचौरी ने भी मकर संक्रांति एवं कोरोना से बचाव करते हुए जीवन में आध्यात्मिक उन्नति पर बल देने को कहा.

कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी का भंडारा भी हुआ .

 इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्यों सहित  बीपी नवानी ,  वेद प्रकाश शर्मा,  राकेश शर्मा, ममता तिवारी, श्री राजीव तिवारी, आदित्य घिल्डियाल , अनिल शुक्ला आदि उपस्थित रहे l

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 23 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
41 दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ में चौदहवें दिन श्री बालाजी महाराज को समर्पित किया गया 
कल का पंचांग, 5 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जीबीयू के ध्यान केन्द्र में बुद्ध प्रतिमा का लोकार्पण एवं दो-दिवसीय बौद्ध ध्यान साधना कार्यक्रम का उ...
Diwali 2024 Date: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब है दिवाली? ज्योतिष गुरु ऋषि वशिष्ठ ने किया असमंजस दूर, ज...
यमुना एक्सप्रेसवे पर 108 फीट ऊँची श्रीकृष्ण प्रतिमा का अनावरण, हेमा मालिनी बोलीं— “भक्ति और जीवन दर्...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : प्रभु राम ने खाए शबरी के जूठे बेर
जहांगीरपुर: ईदगाहों में अमन और चैन की दुआ के साथ हुई नमाज
शंका समाधान-- अन्नकूट, बलिपूजा, गोवर्धन पूजा
श्रावण मास में करें रुद्राभिषेक, शिव कृपा से दूर होंगी सभी बाधाएं: चार सोमवारों पर विशेष पुण्य का यो...
कल का पंचांग, 15 अक्टूबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
Sawan 2021: जानिए सावन महीने की पूजा विधि, जानें कितने हैं सोमवार व्रत
गुरुकुल में गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
भगवान रामलला के मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलाए श्रद्धा के दीप
पुरुषोत्तम मास माहात्म्य : अध्याय - ०१
कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय "अग्र भागवत" कथा का शुभारंभ