दिवाली तक किसानों को 4598 भूखंड का आवंटन करेगा ग्रेनो प्राधिकरण – देवाशीष पांडा सीईओ

ग्रेटर नोएडा : ग्रेनो प्राधिकरण जल्द ही किसानों को अधिग्रहित भूमि का 10 प्रतिशत भूखंड कुल 4598 भूखंड का आवंटन करेगा। यह आवंटन दीवाली से पहले कर दिया जायेगा। यह जानकारी ग्रेटर नोएडा के सीईओ देवाशीष पांडा ने प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

सीईओ ने बताया सीएम का सख्त आदेश है किसानों ओर निवेशकों का काम प्राथमिकता पर किया जाए। किसानों को नगद भुगतान करने की भी योजना है।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकाीर देवाशीष पांडा ने बताया कि किसानों को भूखण्ड़ आवंटन के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पहले चरण में 2353 किसानों को भूखण्ड़ आवंटित किये जाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिनके आवंंटन पत्र जल्द दे दिए जाएंंगे। 17 गवों के इन किसानों के नाम और भूखण्ड़ अलॉटमेंट की सम्बन्धी जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जायेगी एंव शीघ्र ही किसानों को अलॉटमेंट लेटर उपलब्ध करा दिये जायेंगे। दूसरे चरण में आगामी 5 सितम्बर तक 1 हजार किसानों को भूखण्ड़ों का आवंटन कर दिया जायेगा। शेष 1231 किसानों को दीपावली से पूर्व उनके भूखण्ड़ आवंटित कर दिये जायेंगे।

भूखण्ड़ों को लिए की जायेगी वैकल्पिक व्यवस्था, दिये जायेंगे कमर्शियल प्लॉट

सीईटो देवाशीष पांडा ने बताया कि प्राधिकरण के पास सीमित मात्रा में जमीन उपलब्ध है। किसानों को विकसित भूखण्ड़ आवंटित किये जाते समय भविष्य में होने वाले विकास के लिए जमीन की उपलब्धता को भी ध्यान में रखा गया है। ऐसे में भूखण्ड़ आवंटन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। औद्योगिक, कमर्शियल और इंस्टीटयूटशनल आदि सेक्टरों में कमर्शियल कार्य के लिए उपलब्ध भूखण्ड़ों में भी किसानों को भूखण्ड़ उपलब्ध कराये जायेंगे अथवा भूखण्ड़ की कीमत किसानों को दी जायेगी। इसका निर्णय किसानों से बातचीत के बाद किया जायेगा। इससे जहां किसानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, वहीं प्राधिकरण के सामने जमीन की उपलब्धता की समस्या का भी समाधान होगा।

किसाानों को बांटा जायेगा 4 सौ करोड़ का अतिरिक्त मुआवजा

प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति खराब है, इसके बावजूद किसानों का लम्बित 4 सौ करोड़ का 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा आगामी 2 महीनों में दिया जायेगा। सीईओ के अनुसार कई मदों से इस रकम को एकत्रित किया जायेगा। देनदारों और बकायेदारों से प्राधिकरण के देय को वसूला जायेगा। अतिरिक्त मुआवजे की रकम चेक अथवा नकदी के माध्याम से किसानों के बैंक खातों में पहुंचा दी जायेगी। ऐसे किसानों के नामों की सूची जिला प्रशासन से मांगी गई है।

यह भी देखे:-

यमुना एक्सप्रेसवे पीसीआर में कैंटर ने मारी टक्कर
ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित
गौतम बुद्ध नगर में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को सम्मानि...
बनारस के घाट से बुद्ध सर्किट तक, यूपी पर्यटन का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
ग्रेटर नोएडा : अमृतपुरम गोलचक्कर से रामपुर जागीर तक कचनार के पेड़ लगाए गए 
हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओ ने सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई
किसान एकता संघ आगामी 17 मई को एनपीसीएल कार्यालय का करेगा घेराव:रमेश कसाना
GL बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 – हार्डवेयर एडिशन का ...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में एडवेंचर कैंप का आयोजन
T20 World Cup 2021: टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुश्किल होने जा रही है हल, दुबई में मिले संकेत
डॉ. विकास प्रधान घरबरा के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
ग्रेनो के तैराक स्वीमिंग पूल में जल्द सीख सकेंगे तैराकी की बारीकियां, ग्रेनो प्राधिकरण जल्द शुरू करन...
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण : नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकेंगे रस्सी नुमा तार वाले बैरियर
नवरात्र सप्ताह के पावन अवसर पर निकली महिला सशक्तिकरण रैली का समापन 
10 मई को भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ता करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन