शारदा विश्वविद्यालय में क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन

ग्रेटर नोएडा  : शारदा विश्विद्यालय में सोमवार से क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज किया गया। टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मैच खेले गए। इसमें चांसलर इलेवन की टीम ने रोमांचक मैच में क्रिएटिव इलेवल को चार विकेट से हराया। इसके बाद चांसलर इलेवन अगले राउंड में प्रवेश कर गई।
सोमवार को चैंपियनशिप का पहला मुकाबला खेला गया।

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डाॅ. अजीत कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के समय से लगातार काम करने के बाद भी सभी कर्मचारियों में जोश भरने के लिए क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुल दो पूल हैं, जिनमें कुल 13 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन तीन मैच खेले गए। पहले मैच में हाॅस्पिटल की टीम को वाॅकओवर मिल गया।

दूसरे मैच में मेडिकल की टीम ने क्रिएटिव इलेवन को विकेट से हराया। सबसे रोमांचक मैच चांसलर इलेवन और क्रिएटिव इलेवल में दिखा। टाॅस जीतने के बाद चांसलर इलेवन के कप्तान अजीत कुमार ने फील्डिंग करने का फैसला किया।

क्रिएटिव इलेवल की तरफ से सबसे ज्यादा रन तौहीद ने बनाए। टीम ने 83 रनों का लक्ष्य का दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चांसलर की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज डाॅ. अरूण कुमार और डाॅ. अमित विज के बीच अच्छी साढेदारी रही। 30 रन पर चार विकेट गिर गए। इसके बाद टीम के बल्लेबाज जल्दी जल्दी पविलियन लौटने लगे। इस पर कप्तान ने बैटिंग ने आर्डर  का प्लान बदला और पंकज को मैदान में भेजा तब 12 गेंद में रन चाहिए था। अंतिम ओवर में पर्वत की गेंद पर पंकज ने छक्का मारकर मैच को जीता दिया।

आज का मैन आफ द मैच पंकज को घोषित किया गया। एक ओवर का स्पेशल मैच महिला खिलाडियों के लिए था। क्रिएटिव इलेवन से मुक्ता बिना रन बनाए ही आउट हो गईं। चांसलर की तरफ से इनका विकेट डाॅ गुंजन ने लिया। वहीं, गंुजन ने मुक्ता के ओवर में एक रन बनाए।

यह भी देखे:-

CISCE फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का गौरवपूर्ण समापन: प्रयागराज और लखनऊ नॉर्थ ने दिखाया दम, खिलाड़ियों न...
वनस्थली पब्लिक स्कूल में बड़े स्तर पर ओपन कराटे चैंपियनशिप आयोजित
पेरिस में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों का होगा भव्य सम्मान
नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप: ग्रेटर नोएडा के 4 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम में चयनित
Ryanites shines in Inter School Badminton Championship
LIVE IPL 2021 Player Auction Updates: कोई बिका करोड़ों मे तो किसी को नही मिला ख़रीददार, देखें पूरी लिस...
ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा जाह्नवी मित्तल ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1
जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, सांसद खेल प्रतियोगिता का सफल हो आयोजन: सुहास एलवाई
गौतम बुद्ध नगर के धावक दीपांशु भाटी ने क्षेत्र का नाम किया रोशन
स्केटर तनिष्का तंवर ने स्केटिंग प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
ग्रेड्स इण्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी  रेसलर भाई बहन ने जीता गोल्ड, स्टेट के लिए क्वालीफाई हुए   
देखें VIDEO, एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट, नोएडा - ग्रेनो स्कूल की टीम आपस में भिड़ी
750 किमी की साहसिक साइकिल राइड: प्रदूषण से बचाव और स्वस्थ जीवन का संदेश
एनीटाईम फिटनैस ने नोएडा में खोले दो नए जिम
IND VS PAK LIVE : वर्ल्ड कप 2023 में पहली बार भारत पाक की भिड़ंत आज, जल्द होगा टॉस
ट्रांस टाइटंस ने इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग जीती, राइडर रहे हीरो