पिछड़े वर्ग की शिक्षा सहायता राशि को केंद्र सरकार ने बढ़ाया : होराम सिंह
ग्रेटर नोएडा। पैसे की कमी के कारण स्टूडेंट अपनी पढाई बीच में न छोड़े उसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अगले पांच वर्षो में पांच करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति की केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम बड़े परिवर्तन के साथ अनुमोदित किया है ताकि अपने उच्चतर शिक्षा को आसानी से पूरा कर सकें।
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक होराम सिंह व जिलाध्य भाजपा विजय भाटी ने बताया कि मंत्रीमण्डल ने 59.048 करोड़ रुपये के कुल निवेश को अनुमोदित किया है, जिसमें से केन्द्र सरकार ने 35.534 करोड़(60 प्रतिशत) खर्च करेगी। उन्होंने बताया कि मंत्रीमण्डल ने संशोधित करते हुए अनुमोदित किया है, जिसमें गरीब से गरीब परिवार के 10वीं कक्षा के उत्तीर्ण छात्रों को नामित किया जाएगा जो शिक्षा जारी नहीं रख सकते उनको उच्च शिक्षा श्रेणी में लाया जाएगा। इस स्कीम के तहत ऑनलाइन प्लेटफार्म से जातिगत स्थिति, राज्य पात्रता की जांच की जाएगी। इस स्कीम के तहत छात्रों को डीबीटी के माध्यम से केन्द्र का 60 प्रतिशत अंश सीधे खाते में जारी किया जाएगा। निगरानी तंत्र को मजबूत करते हुए सोशल ऑडिट, तीसरे पक्ष द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। केन्द्रीय सहायता वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 के दौरान 1100 करोड़ रुपये प्रति वर्ष था, उसे वर्ष 2020-21 से 2025-26 के दौरान 5 गुना से अधिक बढ़ाकर 6,000 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिलामंत्री मनोज गर्ग, अजय पाल नागर, चैनपाल प्रधान मौजूद रहे।
यह भी देखे:-
ग्रेटर नोएडा : कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसियों ने मिठाइयाँ बाँट कर मनाई ख़ुशी
27,000 सरकारी स्कूलों की बंदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का उग्र प्रदर्शन
गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने 934 बूथों पर अटल जयंती मनाई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : पीएम मोदी जन्मदिन सेवा सप्ताह : भाजपा बिसरख मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान
हाथरस की बेटी की मौत पर कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
नोएडा के किसानों का मुद्दा संसद में उठाएंगी वृंदा करात
भाजपा कार्यालय तिलपता में बैठक, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, मैं यहाँ की बहन हूँ , वोट ..... पढ़ें पूरी खबर
मोदी सरकार की इस विपक्षी पार्टी ने भी की तारीफ, बोली अगले पीएम मोदी ही तय
रजनीकांत भारद्वाज बने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने हिण्डन नदी बचाने का उठया बीड़ा , "हिण्डन बचाओ अभियान" के तहत कल से प...
धारा 370 हटाने पर जेवर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटी, ख़ुशी मनाई
त्रिपुरा के प्रभारी बनाए जाने पर ब्राह्मण सभा ने डॉ. महेश शर्मा को दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर ने अटल भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बेटे चिराग ने ट्वीट कर दी जानकारी
बसपा भाजपा छोड़कर सैकड़ों लोगों ने आजाद समाज पार्टी का दामन थामा, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट रविंद्र ...
