ईस्टर्न पेरीफ़ेरल ऐक्सप्रेसवे पर  किसानों के ट्रैक्टर मार्च , ईस्टर्न पेरिफेरल पर रहे सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त, ट्रैफिक हुआ डायवर्ट

आज भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक ईस्टर्न पेरीफ़ेरल ऐक्सप्रेसवे पर आज किसानों के ट्रैक्टर मार्च में सरदार मनजीत सिह, हरेन्द्र भाटी सुनील प्रधान, पवन खटाना, गुरुचरण सिह, चाचा हिन्दुस्तानी जी ने तिरंगा लहराकर उत्साह बढ़ाया । सम्मिलित हुए । पूरे जोश के साथ हज़ारों की संख्या में किसानों ने भागीदारी की । किसान नेता राकेश टिकैत का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया ।

तीनों कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर किसानों के बीते डेढ़ माह से जारी आंदोलन में आज किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। गाजीपुर बॉर्डर से शुरू हुआ किसानों के ट्रैक्टर मार्च की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत ने की। किसानों के ट्रैक्टर मार्च को लेकर एनएच-9 के साथ डासना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पुलिस-प्रशासन ने पुुख्ता बंदोबस्त किए थे। डासना पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के टोल पर मार्च की सुरक्षा के मद्देनजर पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद दिखाई दिया। आईजी प्रवीण कुमार, डीएम अजय शंकर पांडेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी सिटी अभिषेक वर्मा किसानों के ट्रैक्टर मार्च के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश देते हुए दिखाई दिए। किसानों के ईस्टर्न पेरिफेरल से दादरी होते हुए पलवल जाने की योजना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने दादरी व पलवल की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया था। किसानों के ट्रैक्टर मार्च में शामिल वाहनों के अलावा न तो डासना की ओर से आने वाले किसी अन्य वाहन और न ही हापुड़ से आने वाले वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल पर चढ़ने नहीं दिया गया। पुलिस कर्मियों के मुताबिक किसानों के गाजीपुर से शुरू हुए ट्रैक्टर मार्च में 133 ट्रैक्टर, 44 कार और 30 बाहर शामिल रहीं। गाजीपुर के अलावा किसानों के मार्च के साथ दुहाई, मोदीनगर, मुरादनगर के किसानों का काफिला सीधे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जुड़ता रहा।

—– लहराए तिरंगे, गूंजे देशभक्ति के तराने, मार्च में महिला किसानों की रही भागीदारी: गाजीपुर से डासना ईस्टर्न पेरिफेरल पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर मार्च में तिरंगे झंडों के लहराने के साथ देशभक्ति के तराने गूंजते दिखाई दिख्ए। ट्रैक्टर पर लगे म्यूजिक सिस्टम में देशभक्ति के गीतों के साथ पंजाबी गीत बजते दिखाई दिए। मार्च में पुरुष किसानों के साथ महिला किसानों की भी भागीदारी रही। कई महिला किसान ट्रैक्टर चलाती हुई नजर आईं। साथ ही कृषि कानूनों के विरोध में जमकर नारेबाजी भी हुई। —-

— डासना में करीब आधा घंटा रही जाम की स्थिति: किसानों के ट्रैक्टर मार्च को लेकर डासना में सुबह करीब सवा 11 बजे जाम की स्थिति दिखाई दी। किसानों के ट्रैक्टर का काफिला गुजरते वक्त डासना से आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया था। किसानों का काफिला गुजरने के बाद ही ट्रैफिक को छोड़ा गया।

 

यह भी देखे:-

Weather Updates Today: यूपी-हरियाणा और बिहार में आज बरसेंगे मेघा
प्राधिकरण की लापरवाही से हुई ट्रक दुर्घटना
ग्रेटर नोएडा : परीचौक पर बंद पड़े फ़व्वारे को चालू कराया।
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- मुख्यमंत्री का वादा पूरा किया जाना है जरूरी, सरकार दे मकान का किराया
लालू- राबड़ी के परिवार सबकुछ ठीक नहीं, भाइयों के बीच दरार ! जानिए क्या है मामला
पौधरोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
कांशीराम जयंती पर बोलीं मायावती: यूपी में अपने बलबूते लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, नहीं करेंगे गठबंधन
दिल्ली में बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, अस्पतालों में 150 मरीज भर्ती; 5 की करनी पड़ी सर्जरी
Bengal Chunav: हैलो! मैं प्रधानमंत्री मोदी, आप सभी परिवर्तन के लिए वोट जरूर करें, बंगाल के मतदाताओं ...
गौतमबुद्ध नगर: वकील फिर गए हड़ताल पर, आज कोर्ट रहेगा बंद: सचिव धीरेंद्र भाटी बोले- "अधिकारों के लिए...
भा.ज.पा. गौतमबुद्धनगर में "संगठन पर्व" कार्यशाला का आयोजन, 15 नवम्बर से शुरू होगा मंडल गठन चुनाव
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आयनिक ग्लोबल स्कूल का उद्घाटन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की नई प्रक्रिया से बढ़ी अनट्रेंड ड्राइवर की मुश्किल
आईटीएस डेंटल कॉलेज में "प्रश्नावली विकास" लाइव वेबिनार का आयोजन
Coronavirus India: दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 43733 नए मामले
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब तक 10 लाख लोगों को वितरित किये गए फ़ूड पैकेट्स