कार चोरी की वारदात को पुलिस ने किया विफल, पांच गिरफ्तार , चोरी की कार व उपकरण बरामद 

  • कार चोरी के इरादे से घूम रहे अंतरराज्यीय गिरोह के पाँच बदमाश गिरफ्तार, तीन कार, कार का लॉक तोड़ने के उपकरण बरामद  

नोएडा थाना 49 पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए गिरोह के पाँच बदमाशो को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशो सेक्टर-117 स्थित दया की बगिया के सामने गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे और निशानदेही से पुलिस ने तीन कार, कार का लाक तोड़ने के उपकरण व दो चाकू बरामद किए हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली-एनसीआर से कार चोरी कर उसे मेरठ, संभल, नूंह व कश्मीर में बेचते थे।

पुलिस कि गिरफ्त में बैठे नफीस, शहजाद निवासी, हसीन अहमद, तौफिक और मोहम्मद आसिम शातिर किस्म के चोर है इनको सैक्टर 49 पुलिस ने मुखबिर से सूचना पर सेक्टर-117 स्थित दया की बगिया के सामने घेराबंदी करके पकड़ा है। इनके कब्जे से एक आई-20, एक क्रेटा व एक सेंट्रो कार बरामद हुई है। एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि इन कारों को आरोपित ने दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से चोरी किया था। कब्जे से कार चोरी के उपकरण वायर कटर, हथौड़ी, ड्रिल मशीन, डाई, पेचकस, पाना, गाड़ी स्टार्ट करने का स्विच, छेनी, टार्च, बैटरी, पेपर कटर, सेल, केलकुलेटर आदि उपकरण बरामद हुए हैं। गैंग का सरगना नफीस है जिस पर नोएडा-एनसीआर के अलग-अलग थानों में चोरी व अन्य धाराओं में कुल 19 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपित पूर्व कई बार जेल जा चुका है। जेल से आने के बाद से दोस्त संग फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था।

एडीसीपी नोएडा ने बताया कि आरोपी  मोहम्मद आसिम के ऊपर एक मुकदमा नोएडा और एक मुकदमा दिल्ली में दर्ज है। शहजाद, हसीन व तौफिक नफीस को कार चोरी में मदद करते थे। आरोपित बाजार, माल्स, सेक्टर, सोसायटी के बाहर से कार चोरी करते थे। चोरी से पूर्व एक आरोपित कार की रेकी करता तो, दूसरे साथी कार का शीशा तोड़कर उसे चोरी करके फरार हो जाते। अबतक सैकड़ों कार चोरी कर चुके हैं। पुलिस अब पूर्व में बेची गई कारों की बरामदगी में लगी है। कार खरीदने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

होर्डिंग लगाते समय बिजली से टकराया युवक की मौत
बेटे को  गोली  मारने के बाद रिटायर्ड दारोगा ने खुद को गोली से उड़ाया 
देश के यशस्वी प्रधान मंत्री जी के आह्वान पर पूरी यूपी में अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है: अन्नू पंडित
सिगरेट के गोदाम में घुसकर लाखों के डकैती की , सुरक्षा गार्ड का गला काटा, गंभीर
डबल मर्डर अपडेट : योग प्रशिक्षिका महिला बुजुर्ग दम्पति की हत्या से दहला ग्रेटर नोएडा
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बलात्कारियों व हत्यारों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
महिला से दुर्व्यवहार कर लूट करने वाले बदमाश पहुंचे हवालात
सैकड़ों होम बायर्स का पैसा हड़प करने वाले इन सात बिल्डर पर लगा गैंग्स्टर
ग्रेनो वेस्ट: फ्लैट में घुसकर माँ बेटी से लूट, चाकू की नोक पर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
हरियाणा मार्का शराब सहित एक गिरफ्तार
टोना- टोटका के शक में पोते ने दादी की बहन को मारी गोली, गले में लगी गोली, हालत गंभीर
मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी पति बांट रहा था शराब, एसटीएफ व दादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 
महिलाओं को चपत लगाने वाला सुनार गिरफ्तार
स्कूल में छेडख़ानी का विरोध करने पर छात्रा को बुरी तरह पीटा