कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की तैयारी को लेकर बैठक
ग्रेटर नोएडा : आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय डी- 161 , अल्फा 1 पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील विश्नोई ने आगामी 5 से 24 जनवरी तक चलने वाले संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें संगठन सृजन अभियान के द्वारा बूथ संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार हर बूथ पर हर घर तक पहुंचने का कार्य कर रही है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बड़ी मजबूती के साथ ही संगठन सृजन अभियान में मेहनत कर रहा है और उनकी मेहनत सफल होगी। 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार जरूर बनेगी इसमें कोई शक नहीं है।
बैठक में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नगर नोएडा शहर अध्यक्ष साहब उद्दीन जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा अजीत सिंह पूर्व महिला जिला अध्यक्ष भगवती शर्मा जिला उपाध्यक्ष साहिद भाई जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष पारुल ब्लॉक अध्यक्ष सुनील डाढा ब्लॉक अध्यक्ष रवि भाटी जिला महासचिव सुमन भाटी महासचिव चंद्रमल जीनवाल जिला महासचिव अब्बास हैदर जिला सचिव ठाकुर नंदू जिला सचिव राजेश बसु अजय भाटी पुनीत कुमार सतपाल भाटी सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
