जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भट्टा पारसौल के किसानों ने सीएम योगी से की मुलाकात , किया धन्यवाद
ग्रेटर नोएडा : आज जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सन् 2011 में भट्टा पारसौल आंदोलन में प्रभावित किसान चन्द्रभान सिंह, जेनेन्द्र सिंह, चमन सिंह, उम्मेद सिंह, विक्टर सिंह, सुमित कुमार, विजेन्द्र सिंह, रतन सिंह, जयकुमार, कुंवरपाल सिंह व ग्राम मिर्जापुर के किसान श्री ओमप्रकाश भाटी, नवजीत सिंह प्रधान भटटा व किसान आंदोलन में किसानों के साथ रहे नगला भटौना निवासी चौधरी अमरपाल सिंह आदि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ स्थित कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिला।
प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री द्वारा उन पर सन् 2011 में दर्ज किए गए 02 मुकदमें वापिस किए जाने की भूरी-भूरी प्रशंसा तथा अवशेष बचे 06 मुकदमों को शीघ्र वापिस कराए जाने हेतु प्रार्थना भी एक पत्र के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में धरनारत किसानों का पक्ष भी सीएम के समक्ष रखा और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि ’’लीज बैक के प्रकरण में जांच इस लिए गठित की गयी थी कि जो यहां के रहने वाले नही हैं, उन्होने काफी फायदा उठा लिया था। इसलिए यहां के किसान परेशान न हों, क्योंकि यह जांच बाहर के लोगों की होनी थी, लेकिन जनपद गौतमबुद्धनगर के मूल किसानों को लीज बैक का लाभ न दिए न्यायोचित नही है। इसलिए इस प्रकरण में सरकार को संज्ञान में लेकर किसानों की मदद करनी चाहिए।’’
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, तौल केन्द्र, बीज वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड संबंधी अन्य समस्याओं से भी मा0 मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री योगीने 10 मिनट किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’जेवर दुनिया का ऐसा क्षेत्र बनने जा रहा है, जहां रोजगार और लोगों का जीवन-यापन उन्नति की ओर होगा। किसान भाईयों को विकास में पूरी तरीके से सहयोग का रवैया रखना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री के तौर पर, आपको आश्वस्त करता हूॅ कि किसानों का कोई अहित नही होगा।’’
यह भी देखे:-
यूपी योद्धा को होम लेग में मिली पहली हार
Kisan Andolan: केंद्र सरकार को राकेश टिकैत ने दिया 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम
ग्रेटर नोएडा के पंप हाउसों का कायाकल्प: जलापूर्ति में सुधार, हरियाली से निखर रही सूरत
किसान एकता महासंघ के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर यमुना प्राधिकरण में वार्ता कर ज्ञापन...
सीएम योगी ने किया पंचायती राज विभाग के मासिक न्यूजलेटर का शुभारंभ
शारदा अस्पताल में विश्व हृदय दिवस मनाया, लोगों को जागरूक करने के लिए हुए विभिन्न कार्यक्रम
वाट्सअप चैट और ईमेल पे हथियारों की लोकेशन भेजता था आतंकी का आक़ा
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ बच्चे का किडनैपर
गौतमबुद्धनगर: रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष की बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिए त्वरित कार्...
जी.एल. बजाज में अत्याधुनिक एआर/वीआर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन
बिलासपुर चौकी प्रभारी को दिनदहाड़े गोली मारने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न
सांसद डॉ महेश शर्मा ने 06 आक्सीजन सिलेंडर और छह पल्स ऑक्सिमिटर सहित अन्य जरूरी सामान नगर पंचायत बिल...
गौतम बुद्ध नगर में विकास कार्यों का तेजी से हो रहा है कार्यान्वयन, मंत्री बृजेश सिंह ने किया निरीक्ष...
मचा हडकंप : उत्तर प्रदेश के सभी कारागार में एक साथ छापेमारी
कल का पंचांग, 10 अप्रैल 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
