हिंडन नदी को निर्मल बनाने के लिए मेरठ कमिश्नर प्रभात कुमार ने की पहल, 1000 पौधरोपण किया गया , सामाजिक संगठनों ने भी दिया योगदान

ग्रेटर नोएडा : जनपद गौतमबुद्धनगर की ऐतिहासिक नदी हिंडन को प्रदूषण से मुक्त करने तथा उसे अपने पुराने स्वरूप में लाने एवं निर्मल बनाने के लिए मेरठ मंडल के आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के द्वारा एक पहल आरंभ की गई है। इसी परिपेक्ष में आज कुलेसरा ग्राम में हिंडन नदी के किनारे 1000 पौधों का पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने बताया कि हिंडन नदी के उद्गम एवं यमुना में मिलने तक इसे पर्यावरण युक्त बनाने के लिए 16 अगस्त से 26 अगस्त तक एक विशेष अभियान चलाकर तीन लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। ताकि हिंडन नदी के अस्तित्व को बचाया जा सके।

कुलेसरा ग्राम में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कमिश्नर डॉक्टर प्रभात कुमार ने कहा कि आज जो यहां पर पौधे रोपित किए गए हैं उन्हे सभी गांव वासियों को सुरक्षा की दृष्टि से गोद लेना होगा ताकि सभी पौधे बड़े होकर पर्यावरण को शुद्ध बना सकें और हिंडन नदी के प्रभाव को निर्मल करने में सहयोग प्रदान कर सकें। उन्होंने कहा कि यह कार्य किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है इसमें सभी वर्गों, अधिकारियों, स्वैच्छिक संस्थाओं एवं जन सामान्य को आगे आकर हिंडन के अस्तित्व को बचाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे ।

फोटो : कुलेसरा में हिंडन वन महोत्सव के कार्यक्रम हिंडन नदी के अस्तित्व को बचाने एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में आज महिला उन्नति प्रशिक्षण संस्थान की टीम के सदस्यों ने शिरकत की ।

डॉक्टर प्रभात कुमार ने इस कार्यक्रम में जन सहभागिता दर्ज कराने के उद्देश्य से सभी ग्रामीणों को इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए शपथ दिलाई और यह भी कहा सभी ग्रामीण यह भी प्रण लें कि हिंडन नदी में उनके द्वारा कूड़ा करकट नहीं गिराया जाएगा और जो पीछे से पॉलिथीन या कचरा आ रहा है उसे भी साफ करने में अपनी भूमिका निभाई जाएगी ताकि हिंडन नदी अपने पुराने स्वरूप में आकर निर्मल धारा के रूप में बह सकें। आयुक्त ने इस अवसर पर यह भी कहा कि हिंडन के उद्गम में जो अवैध निर्माण करने का प्रयास करेगा उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी और जो अवैध रुप से निर्माण किया गया है उसे चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी औद्योगिक इकाई के द्वारा प्रदूषण रहित जल को यमुना में मिलाया जाएगा तो उनके विरुद्ध भी प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम में कुलेसरा ग्राम में 21 व्यक्तियों की एक समिति तैयार की जाएगी जिसके द्वारा मंडलायुक्त को सहयोग करते हुए हिंडन को निर्मल बनाने में अपनी भूमिका निभाई निभाई जाएगी।
फोटो : कुलेसरा में हिंडन वन महोत्सव के कार्यक्रम हिंडन नदी के अस्तित्व को बचाने एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में आज एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्यों ने शिरकत की ।

इस कार्य में सहयोग करने के लिए ग्रेटर नोएडा की एक्टिव सिटीजन टीम भी आगे आई है उनके द्वारा इस कार्य में 21000 रुपए सहयोग प्रदान करने का भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बी एन सिंह ने कहा कि वृक्षों एवं नदियों की हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है और इनके अस्तित्व को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर आगे आना होगा । उन्होंने आयुक्त मेरठ मंडल को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से उनके दिशा निर्देशन में हिंडन को प्रदूषण से बचाने के लिए पूर्ण प्रयास किए जाएंगे और उन के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण हिंडन के किनारों पर कराया जाएगा ।इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत अपर जिलाधिकारी वित्त घनश्याम सिंह डीएफओ श्रीवास्तव जी उप जिलाधिकारी सदर अंजनी कुमार सिंह दादरी अमित कुमार सिंह जेवर राजेश कुमार एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारीगण एवं गांव के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भाग लेकर इस कार्यक्रम को पूर्ण रुप से सफल बनाया गया ।

यह भी देखे:-

दर्दनाक: सेहरा बंधने से चार दिन पहले सज गई अर्थी , घर में मचा कोहराम
भनौता में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 8450 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त
दाम्पत्य विवादों को सुलझाने में भी लोक अदालतें निभा रहीं सकारात्मक भूमिका
हरिद्वार में युवक की गंगा में कूदकर मौत, दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, गिरफ्तार
YEIDA में बनेगा देश का मेगा एआई कंप्यूट हब, 25 बिलियन डॉलर का निवेश प्रस्ताव
निर्माणाधीन एयरपोर्ट की साइट के करीब गैस सिलेंडर फटने से 9 लोग घायल
गाज़ियाबाद : एबीईएस बिजनेस स्कूल ने एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया।
फर्जी ISO सर्टिफिकेट और ब्रांडिंग के नाम पर लाखों की ठगी, बिसरख पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, 6 ग...
रिपब्लिक भारत चैनल के एंकर विकास शर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
पुलिस लाइन में मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
यमुना एक्सप्रेस: टायर फटने से फिर हुआ हादसा , चालक समेत दरोगा घायल
अमित लड़पुरा बने बीजेपी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, भाजपाइयों व ग्रामीणों ने दी बधाई
जहाँगीरपुर सड़क किनारे अतिक्रमण से हो रहा जाम का झाम
लखीमपुर कांड: मंत्री के बेटे के पुलिस के सामने हाजिर होते ही सिद्धू ने तोड़ा अनशन
ग्रेटर नोएडा में रेस्टोरेंट में लगी आग
गौतमबुद्धनगर में 01 अगस्त को राष्ट्रीय स्तरीय मॉकड्रिल "एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र" का आयोजन