हौंडा कार इंडिया लिमिटेड के  खिलाफ आंदोलन करेंगे  कर्मचारी , हौंडा कार्स लिमिटेड ने रखाअपना पक्ष

ग्रेटर नोएडा : आज होंडा एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन  का गठन किया गया है।  जिसके बाद एसोसिएशन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की. प्रेस विज्ञप्ति में  लिखा है अवगत होना चाहे की होंडा कार इंडिया लिमिटेड ग्रेटर नोएडा के द्वारा लगभग 900 कर्मचारियों को बिना किसी कारण नौकरी से निकाल दिए जाने के विरुद्ध आज दिनांक 24-12-2020 को बीटा-2, G-232 ऑफिस पर कृष्ण भाटी की अध्यक्षता में मीटिंग आहूत की गई। मीटिंग में कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगे की लड़ाई के लिए होंडा एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (हेवा) नाम का संगठन बनाते हुए लड़ी जाएगी।

संगठन के प्रवक्ता प्रो अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि होंडा कंपनी अरबों के मुनाफे पर चल रही है तथा कर्मचारियों की सेवा शर्तों के विरुद्ध उनको निकाला गया है । इस अन्याय के विरोध में कर्मचारी शासन प्रशासन मे न्याय की गुहार लगा चुके हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोग दर-दर भटक रहे है कोई सुनने वाला नहीं है।  शासन प्रशासन के उदासीन रवैया से नाराज़ होकर इस संगठन को बनाया है जिससे सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी। सभी कर्मचारियों को पुन: नौकरी पर रखा जाए यही मांग है। इस अवसर पर कई कर्मचारी मीटिंग में उपस्थित रहे।

 

इस मामले में हौंडा कार्स लिमिटेड ने अपना पक्ष रखा – कंपनी के बारे में जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे पूर्णतः असत्यआधारहीन और तथ्यों से परे हैं एवं संस्थान की छवि को खराब करने के उद्देश्य से लगाए गए हैंहम इनका खंडन करते हैंहम आपको विश्वास दिलाते हैं की हौंडा कार्स ब्रांड विश्वास पर आधारित हैकंपनी ने वी आर एस (VRS) प्रोग्राम को निष्पादित करते हुए नैतिकता, Corporate Governance एवं कानूनी अनुपालन का पूरा ध्यान रखा हैहमारा हमेशा से लक्ष्य सभी साथी कर्मचारियों के स्वास्थ्य कल्याण और भलाई पर केंद्रित रहा हैहम पूरे विश्वास के साथ ये कह सकते हैं की हमारी वी आर एस स्कीम (VRS) पूरी इंडस्ट्री में सर्वोत्तम थी और ऐसे में असंतोष का कोई कारण नहीं होना चाहिएवी आर एस (VRS) प्राप्तकर्ता पूर्व श्रमिकों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत रखी है और हम प्रशासन के साथ इस मामले में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं!

इधर सूत्र बताते हैं  जनवरी व फरवरी 2020 में 278 कर्मचारियों  को को वीआरएस दिया गया। साथ ही उन्हें 40 से 50 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद लॉक डाउन हो गया। अक्टूबर माह में दूसरे चरण में कुछ कर्मचारियों को वीआरएस दिया गया। उन्हें 50 से 60 लाख रुपये के अलावा 7 लाख रुपये बोनस भी दिया गया।

यह भी देखे:-

जहांगीरपुर: छात्र -छात्राओं ने निकाली स्वच्छता अभियान रैली 
Deputy CM, Keshav Prasad Maurya has inaugurated and encircled the whole Ev India expo on second day
मजदूरों के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे - सतीश कनारसी , किसान कामगार मोर्चा संगठन
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एचसीएल टेक का दौरा किया: प्रौद्योगिकी के भविष्य को समझने का अ...
लॉयड कॉलेज में ऑलइंडिया जॉब फेस्ट का आरम्भ
बिसरख इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह की तत्परता से बची महिला की जान
अल्फा 1 आरडब्लूए अध्यक्ष जितेंद्र भाटी का इस्तीफा, शेर सिंह भाटी बनाए गए अध्यक्ष
Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ समाप्त, एक आतंकी ढेर-दूसरा फरार
कल का पंचांग, 5 नबम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जहांगीरपुर कस्बे में निकाली मां काली की शोभयात्रा
Monsoon Update Today: दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में आज बारिश की संभावना, आज...
जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव में होगा सुर और साहित्य का समागम
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा निःशुल्क मैमोग्राफी एवं पैप टेस्ट शिविर आयोजित
भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं के तहत स्वच्छ सरोवर अभियान..
दिल्ली-एनसीआर में किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ेगा "जय जवान- जय किसान मोर्चा"
साइट-4 रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, विजय महोत्सव 23 सितम्बर से