नोएडा स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में

  • सरकार जगाने के लिए थाली पिटी, और कहा कि किसानों की पीड़ा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सरकार तक पहुंचाए जनप्रतिनिधि

किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह की जयंती “किसान दिवस” के अवसर पर केंद्र की भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली और ताली बजाकर प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद भाजपा के नोएडा से सांसद डॉ महेश शर्मा के घर का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों को सेक्टर 20 कोतवाली भेज दिया गया। कांग्रेस नेताओं की मांग थी कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि होने के नाते सांसद एवं विधायक किसानों की आवाज को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएं।

कांग्रेसी के प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू के आव्हान पर महानगर काँग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं सुबह सैक्टर 16ए फिल्म सिटी के पास एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसी वे सेक्टर-15ए स्थित भाजपा के नोएडा से सांसद डॉ महेश शर्मा के घर का घेराव करने जा रहे तभी पुलिस ने उन्हें एपीजे स्कूल के डीएनडी के पास घेरकर हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। पवन शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह प्रदर्शन भाजपा की केंद्र की सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ किया गया है । काले कानूनों के खिलाफ किसान एक महीने से सड़कों पर सरकार से न्याय की आस में बैठा है लेकिन यह भाजपा की गूंगी और बहरी सरकार किसानों व जनता के हित में कोई बात करने को तैयार नहीं है। दर्जनों किसानों की मौत ही चुकी है लेकिन यह सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है।

एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना ने कहा कि सरकार के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी किसानों के मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं। जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है कि वह किसानों की पीड़ा को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सरकार तक पहुंचाएं। केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाही कर रही है। किसानों की आवाज सुनने के बजाय उनके आंदोलन को दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के दमनकारी रवैये से आंदोलन की धार कम नहीं होगी।

यह भी देखे:-

पंजशीर पर कब्जे का जश्न मना रहे तालिबानी, अब पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण
केदारनाथ में पीएम मोदी: तबाही के बाद फिर उठ खड़ा हुआ केदारधाम
परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन 8 मई को, प्रतिभाशाली बच्चे होंगे सम्मानित
सपा ने एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया
ग्लोबल ज्ञान ज्योति अभियान- 2021.
अर्जुन पुरस्कार सम्मान मिलने पर वरुण भाटी के गांव जमालपुर में मनाई गई खुशियां
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, बीएमडब्ल्यू हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
गुरुकुल में गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
वियतनाम बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी के रेक्टर प्रो थिच नहत तु का गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय दौरा, सहयोग के न...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कोरोना योद्धाओं को समर्पित पहली प्रतिमा और चौक का अनावरण 
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल...
बजट 2021: “हम हैं ना” और “सब ठीक हो जायेगा” का विश्वास सरकार दिलाने में कामयाब हुई : डॉ. विनोद सिं...
डॉक्टर विकास प्रधान बने भारतीय किसान यूनियन अंबावता के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
कल का पंचांग, 4 नवम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 2 दिवसीय काशी दौरा, प्रशासन अलर्ट, जानें रिपोर्ट