आईआईएमटी कॉलेज में सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम संपन्न

  • शोध प्रविधि और तकनीक से अवगत हुए अकादमिक जगत
  • 20 से अधिक राज्यों के करीब दो सौ प्रतिभागी हुए शामिल 

ग्रेटर नोएडा:  IIMT  ऑफ़ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑनलाइन सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया. इस कार्यक्रम का आयोजन  डॉ. बी.आर.अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू, मध्यप्रदेश के साथ मिलकर किया गया था. समापन के मौके पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशा शुक्ला ने कहा कि फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम से फैकल्टी को शोध के जरिये अकादमिक विकास करने का मौका मिलता है. शोध करने में हमें सामाजिक मुद्दों को अधिक ध्यान रखना चाहिए.

इस मौके पर प्रख्यात समाज विज्ञानी प्रो.डी.के. वर्मा ने कहा कि शोध की आत्मा को ध्यान में रखकर किया गया कार्य भविष्य में प्रासंगिक होता है. संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के कुलपति प्रोफ़ेसर के.पी. यादव ने कहा कि हर संस्था को शोध के लिए फंडिंग पर ध्यान देना चाहिए, जिससे समाज हित में कार्य किया जा सके. डॉ. मनीषा सक्सेना ने भी शोध की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आईजीएनटीयू, अमरकंटक के प्रोफ़ेसर राघवेन्द्र मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में जिस तरह से फेक डेटा सामने आ रहे हैं, ऐसे में फेक्ट चेकिंग का शोध में अहम स्थान है.

आईआईएमटी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफ़ेसर राहुल गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में बीस से अधिक राज्यों के करीब दो सौ संस्थाओं के अकादमिक क्षेत्र से जुड़ी फैकल्टी और शोधार्थी शामिल हुए. एफडीपी निदेशक प्रो. अनिल कुमार निगम ने कहा कि इस तरह के फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम होते रहने चाहिए. इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मनोज कुमार गुप्ता और डॉ. रामशंकर ने मिलकर किया था.

यह भी देखे:-

जी एन आई ओ टी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS) मे "इन्नोवेशन इन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट फॉर ...
एकेटीयू में सिविल और आर्किटेक्चर के छात्रों के लिए "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" स्थापित होगा, रोजगार के नए अ...
नोएडा : सीबीएसई के 12वीं बोर्ड में समरविल स्कूल की  स्मित कौर और  10वीं  में एमिटी के रचित जैन  अव्व...
शारदा विश्वविधालय द्वारा पर्यावरण बचाने की नई पहल, अब गुलदस्ते के जगह पौधा
आईटीएस डेंटल कॉलेज में तम्बाकू रहित दिवस पर वेबिनार का आयोजन
नोएडा - ग्रेटर नोएडा के 100 से ज्यादा स्कूलों पर 1-1 लाख जुर्माना: हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं ...
Drug Case: जमानत मिलने के बाद पेशी के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे आर्यन खान, हर हफ्ते लगानी है हाजिरी
JEE Main 2021 : बेहतर तैयारी से करिये प्रवेश सुनिश्चित, मिल रहे हैं चार मौके
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर लेख लेखन प्रतियोगिता, दीक्षा यादव प्रथम
शारदा वर्ल्ड स्कूल में भारत के साथ दो देशों की शिक्षा प्रणालियों ले सकते छात्र शिक्षा
AKTU:कार्यपरिषद की बैठक में एआई मशीन लर्निंग और डाटा साइंस के लिए 85 संस्थानों में सीट बढ़ाने के प्र...
गलगोटिया आइडियाथॉन: नवाचार और स्टार्टअप के मंच पर छात्रों का शानदार प्रदर्शन
यूनाइटेड कॉलेज ने "एथनिक डे 2022"  का आयोजन किया  
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने जनहित इंटर कॉलेज, फलेदा में लगाए सीलिंग फैन — विद्यार्थियों को मिली राहत ...
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के पांचवे हार्डवेयर संस्करण का भव्य समापन किया
जे . पी. इंटरनेशल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन