ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन, किसान एकता मंच ने निकला शव यात्रा, आज़ाद समाज पार्टी, AIMIM ने भी किया प्रदर्शन देखें झलकियां 

किसान एकता संघ ने निकाली तीनों काले कानूनों की शवयात्रा

किसान एकता संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि आज दिनांक 8 दिसम्बर मंगलवार को किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में आज भारत बंद पर कैम्प कार्यालय से तीन काले कानूनों की शवयात्रा निकाल कर दनकौर मैंन बाजार से होते हुए बिहारी लाल इंटर कालेज पर पहुंचे शवयात्रा में एसीपी अब्दुल कादिर व दनकौर कोतवाल अनिल पाण्डेय तथा दनकौर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ पहले से शवयात्रा में शामिल थे जैसे ही शवयात्रा को किसान एकता संघ कार्यकर्ताओं ने दाह संस्कार करना चाहे उसी बीच शवयात्रा को लेकर किसान और पुलिस के बीच खीचा तानी हुई और शवयात्रा की अर्थी को पुलिस  लेकर अपने कब्जा कर भाग गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता भाटी ने कहा की एमएसपी को  कानून के दायरे में लाया जाए और किसानों को न्यायालय  जाने की स्वतंत्रता होनी चाहिए तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे,किसान आयोग का गठन करे ताकि किसान अपनी फसल का स्वंय रेट तय करने का अधिकार मिले जब तक इन सभी मांगों को सरकार नहीं मान लेती किसानों आन्दोलन जारी रहेगा इस मौके पर देशराज नागर,रमेश कसाना,राजेंद्र सिंह नागर,ब्रिजेश भाटी,श्री कृष्ण बैसला,जतन सिंह,सतीश कनारसी, जगदीश शर्मा,कृष्ण पंडित,,आलोक नागर,जयबीर नागर,कृष्ण नागर,महेन्द्र कसाना,मोहनपाल नागर,जयप्रकाश नागर,छोटे खा,हेमराज बीडीसी,डॉ जाफर खान,अमित नागर,प्रदीप भाटी, दुर्गेश शर्मा,मनोज नागर  सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज किसानों को समर्थन देने जा रहे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर आजाद मलिक को थाना दादरी की पुलिस ने किया घर से गिरफ्तार



आज किसानों को समर्थन देने जा रहे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर आजाद मलिक को थाना दादरी की पुलिस ने किया घर से गिरफ्तार



आज आजाद समाज पार्टी गौतम बुध नगर की टीम ने परी चौक पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ! आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को लेकर जोरदार हिस्सेदारी करते हुए परी चौक पर चक्का जाम किया और किसानों के बिल और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और डीसीपी राजेश कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा !

राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट रविंद्र भाटी ने कहा कि मोदी सरकार सरकारी मंडियों को खत्म कर निजी क्षेत्र की मंडियों को बढ़ावा देने की साजिश कर रही है! रविंद्र भाटी ने कहा आजाद समाज पार्टी भारत के किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है आने वाले वक्त में हम मोदी और योगी सरकार के कार्यों का पर्दाफाश करने का काम करेंगे !

इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेंद्र भाटी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मोदी सरकार किसान विरोधी है! अध्यादेशों के माध्यम से किसान के पक्ष के सभी कानूनों को बदल रही है !

इस मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष योगेंद्र भाटी , जिला उपाध्यक्ष सलमू सैफी, अनिल लंकेश जिला अध्यक्ष यूथ ,उदय सिंह संगठन मंत्री, रिंकू प्रधान मायेचा, शाकिर मेवाती ,सतेंद्र भाटी, वाहिद अली , एडवोकेट बी पी सिंह, आरिफ सैफी ,रिंकू गौतम, अल्ताफ चौधरी ,सखावत मेवाती, साजिद चौधरी ,आदि लोग प्रदर्शन में मौजूद रहे.

 

यह भी देखे:-

सपेरों से शुरू हुई पूछताछ, एल्विस यादव और सपेरो को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है पुलिस
उत्तर प्रदेश : पुलिस मुठभेड़ में ईनामी डकैत ढेड़ , बाल-बाल बचे एसएसपी -एसपी
नाले में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस
एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत दस को गिरफ्तार कर नक़ल कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
हथियार की नोंक पर युवक से लूटी मोटरसाईकिल
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
अवैध रूप से पशु भर कर ले जा रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार 
कार में जलकर हुई मां-बच्चे की दर्दनाक मौत, दहेज़ हत्या का आरोप
बाउंसरों परेशान महिला व्यापारी ने सीएम योगी को ट्वीट कर की शिकायत
लाचार बूढ़ी सास पर बहु ने ढाया ऐसा जुल्म पढ़ कर आँखे हो जाएगी नम
देखें VIDEO , यमुना प्राधिकरण जमीन खरीद घोटाला, फर्जी रजिस्ट्री कराने वाला पकड़ा गाया
पिता-भाई के खून का बदला कृपाल की हत्या कर लिया, गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने की छापेमारी
फायरिंग कर भाग रहे दो को ग्रामीणों ने दबोचा, लूट या विवाद ? जांच में जुटी पुलिस
रिश्ते का कत्ल, पति निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार