11 दूल्हे लूटने के बाद 12वें दूल्हे की तलाश में जुटी फ्रॉड दुल्हनियां गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा से केरल पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि वह पहले शादी करती थी फिर लोगों को ठग कर चंपत हो जाती थी. यह महिला एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे ग्यारह लोगों को अब तक अपना शिकार बना चुकी है और जब बारहवें शिकार को अंजाम देने वाली थी तभी वो पुलिस के हत्थे चढ़ गई.
dulhan
लोगों को चूना लगाने वाली यह दुल्हन अपंग और तलाकशुदा मर्दों को अपना शिकार बनाती थी, फिर शादी करके लूट कर फरार हो जाती थी. सुंदर दिखने वाली आरोपी महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना जानती थी. इस ठगी के धंधे में आरोपी महिला की बहन और जीजा भी शामिल थे. पुलिस के मुताबिक यह महिला लोगों को नशा देकर उनके घर से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो जाया करती थी. एक शहर में शिकार करने के बाद ये लोग दूसरे शहर की तरफ नए शिकार की तलाश में कूच कर जाया करते थे.

अपने ठग और लूट के इस धंधे को अंजाम देने के लिए मेघा और उसका गिरोह नोएडा सेक्टर 120 आम्रपाली के जोडिएक अपार्टमेंट में रहने लगा और अपने शिकार की खोज में जुट गया. पुलिस के मुताबिक केरल के लॉरेन नाम के शख्स की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और एक फोन कॉल की बिना पर मेघा के गैंग को धर दबोचने में कामयाब हुई. मेघा, उसकी बहन प्राची और उसके जीजा देवेंद्र को कर्नाटक की पुलिस ने नोएडा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया.

मेघा भार्गव ने अपनी बदमाश कंपनी के साथ लोगों को करोड़ो रुपये का चूना लगा चुकी है. मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली वाली मेघा ने पूणे, राजस्थान, मुंबई, केरल और यहां तक की अपने शहर इंदौर में भी लोगों को शिकार बना चुकी है.

यह भी देखे:-

देश की सर्वश्रेष्ठ धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का डिजिटल प्रसारण  आज शाम 7:15 बजे से
जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा में स्वास्थ्य एवं वेलनेस सत्र का आयोजन
ग्यारह वर्षीय बच्ची से बाल श्रम करवाने का मामला: मकान मालिक, मां, मौसी और मौसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा बनाने वाला आरोपी दबोचा
नार्थ इंडिया रोल बॉल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर आशीष भाटी का स्वागत
महक ईको सिटी के पास अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 110 पव्वे बरामद
एडीसीपी और एसीपी ने किया दनकौर कोतवाली का निरीक्षण
"वास्तु रत्न" से नवाजे गए ध्यानाचार्य डॉ. अजय जैन, ज्योतिष सम्मेलन में साधु-संतों और विद्वानों का जु...
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ लूटेरा
ठाकुरद्वारा मंदिर में कोरोना की मुक्ति के लिए पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन
दादरी तहसील दिवस में शिवसैनिकों ने सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा
बादलपुर पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया
NEWS FLASH : बैंक के बाहर दो को गोली मारी, एक की मौत
जानिए डॉक्यूमेंट्री "द ब्रदरहुड" में ऐसा क्या है जो पेश करती है हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल
जेवर एमएलए धीरेन्द्र सिंह द्वारा तीन नए फीडरों की स्थापना का विधिवत शुभारम्भ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *