कार लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस की गोली से घायल

*कार लूट कर भाग रहे बदमाशो और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में गोली से घायल बदमाश गिरफ्तार, दो फरार, लूटी कार बरामद*

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में दतावली रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान गाजियाबाद से कार लूट कर भाग बदमाशो की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली से एक बदमाश घायल हो गया, पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके दो साथी पुलिस चकमा देकर फरार होने सफल हो गया। पुलिस फरार बदमाशों के तलाश में जुटी है।बदमाश के कब्जे से तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस और लूटी कार और फर्जी कारो कि नंबर प्लेट बरामद हुई है।

पुलिस कि गोली से घायल जिस बदमाश अस्पताल ले जया गया, जहाँ उसकी पहचान दानिश के रूप में हुई है जो जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कि थाना दादरी पुलिस दतावली रोड पर शुक्रवार देर रात को चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार में सवार होकर तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो, वे रुकने की बजाय पुलिस पर गोलियां चलाते हुए वहां से भागने लगे। सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई तथा बदमाशों को घेर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दानिश नामक बदमाश के पैर में लगी है। वह जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। जबकि दानिश के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम दानिश है जो शातिर किस्म का वाहन लुटेरा है और लूटपाट की दर्जनों वारदात में संलिप्त रहा है। वह गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र से अपने दो साथी के साथ कार लूट कर भाग रहा था। उसके काब्जे से लूटी हुई की स्विफ्ट कार जिसमें कई नम्बर प्लेट (अलग अलग नम्बर अंकित हैं) ताला खोलने की कई मास्टर-की, एक तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। दानिश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह भी देखे:-

अपार्टमेंट के 12 वीं मंजिल से गिरी युवती की मौत
मेट्रो स्टेशन के समीप बदमाशों ने महिला का मोबाइल फोन लूटा
हाथरस जा रहे राहुल प्रियंका यमुना एक्सप्रेससवे पर धरने पर बैठे, पुलिस हिरासत में लेने की खबर 
एनजीओ की सूचना पर बंधक बनाई गयी दो लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया, आरोपी गिरफ्तार, कर रहा था यौन उत...
अन्तर्राजीय चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी के कीमती सामान बरामद
नोएडा: जन्म के बाद कूड़े में फेंकी गई नवजात बच्ची की दर्दनाक मौत, कलयुगी माता-पिता के खोज में जुटी प...
रेकी कर वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
शातिर चोर गिरफ्तार, करता था ऑनलाइन डिलीवरी ऑर्डर का सामान चोरी
शादी का झांसा देकर मेडिकल कालेज की महिला प्रोफ़ेसर से रेप, बनाई अश्लील वीडयो
कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन व पुलिस की बड़ी कार्यवाही , दो दर्जन गुंडों पर लगा गैंगस्टर
लूटपाट करने वाले गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध
मंदिर के दान पात्र से रुपए चोरी
फर्जी लूट की कहानी रचाना पड़ा भारी, नोएडा पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार
1 लाख के इनामी डकैत विनोद गड़ेरिया एनकाउंटर में ढेर, STF नोएडा और गैंग के बीच बुलंदशहर में हुई मुठभे...
हथियार की नोंक पर पर किसान से लूट