ब्रम्हचारी कुटी में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली

नोएडा : सेक्टर 82 स्थित निरंजनी अखाड़ा ब्रम्हचारी कुटी में विगत वर्ष की भांति देव दीपावली बड़ी धूम धाम से मनाई गई। महंत ओम भारती महाराज के सानिध्य में संतों के साथ भक्तों ने मंदिर परिसर में घी के दिये जलाकर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमग किया। इस अवसर विशेष रूप से बोध गया के श्रीमहंत रमेश गिरी जी महाराज  की पावनमयी उपस्थिति रही। लक्ष्मी नारायण भगवान एवं भगवान शिव की आराधना के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।
 कार्यक्रम के संयोजक राघवेंद्र दुबे ने बताया कि देव दीपावली का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर उसके अत्याचारों से देवताओं को मुक्त किया था इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलाये थे। ऐसी मान्यता भी है कि भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं तब देवताओं ने खुशी में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें प्रसन्न किया इसलिए इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन विशेषकर गंगा घाटों पर दीपदान की परंपरा है। कार्तिक पूर्णिमा को तुलसी पूजा,व्रत , दान का विशेष महत्व है।
इस अवसर पर विजय भारती,अशोक कुमार, सुशील पाल, शिवव्रत तिवारी, सुभाष शर्मा, यादव , अमितेश सिंह,नेपाल सिंह चौहान, धर्म जागरण प्रमुख चंदन सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आज का पंचांग, 4  अगस्त 2020 , जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त 
कल का पंचांग, 18 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
शिक्षण संस्थानों में धूम-धाम से मनाई गयी जन्माष्टमी
खरना के प्रसाद के ग्रहण करने के बाद आज से 36 घंटे का छठ का निर्जला महापर्व शुरू
नवरात्रा सेवक दल (NSD) द्वारा आठवां विशाल नवरात्र महोत्सव आयोजन
मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी
ISKCON द्वारा धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया
आज का पंचांग, 11 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2020, देखें शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पंचकल्याणक महोत्सव का हुआ समापन, 18 फुट श्री 1008 भगवान महावीर की पद्मासन प्रतिमा की हुई स्थापना
कल का पंचांग, 2 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
होली के अचूक उपाय और टोटके, बता रहे हैं पं.मूर्तिराम आनन्दबर्द्धन नौटियाल ज्योतिषाचार्य             ...
जी.बी.यू. में बुद्ध पूर्णिमा समारोह सम्पन्न
आचार्य अशोकानंद जी महाराज बने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर, बिसरख धाम में हुआ भव्य आयोजन
जनमाष्टमी ( Janmashtami 2020 ) : 11 या 12 अगस्त कब मनाई जाएगी , जानें क्या है महत्त्व 
कल का पंचांग, 25 नवम्बर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त