नोएडा में छठ पूजा, व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
सेक्टर 31 के शहीद भगत सिंह पार्क में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
सेक्टर 31 के शहीद भगत सिंह पार्क में पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में छठ व्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि रोशनी से जगमग छठ घाट को केले के पत्तों से सजाया गया था । छठ घाट के पानी में गंगा जल के साथ गुलाब की पंखुड़िया डाली गई । छठ घाट पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए दो गज की दूरी मास्क है जरूरी जैसे स्लोगन लिखकर जागरूक किया गया वहीं वृक्ष लगाओ ,पर्यावरण बचाओ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,प्लाटिक का उपयोग रोकने , जल संरक्षण जैसे स्लोगन लिखकर सामाजिक संदेश देने का भी कार्य किया गया। छठ मैया के गीतों से एवं जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ वृतियों ने छठ वेदी पर पूजा अर्चना की इसके उपरांत घाट के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और आशीर्वाद मांगा। राघवेंद्र दुबे ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर आने वाले छठ व्रतियों को सेनेटाइज कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई साथ ही शारिरिक दूरी का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित भी किया गया।
इस अवसर पर अर्जुन प्रजापति, अविनाश सिंह,सुजीत केसरी, भजन कुमार, राजेश कुमार, तरुण कुमार , अभय झा, कृष्ना शुक्ला, सुरेश दास, शंकर महतो,सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी देखे:-
नौ देवियों की चैतन्य झांकी ऑमीक्रान-1 में
कल का पंचांग, 20 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
श्रीकृष्ण जन्म व रासलीला के प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, रामलाल वृद्ध आश्रम में श्रीमद्भागवत क...
कल का पंचांग, 15 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
GL बजाज में गूंजा भक्ति का स्वर: पूरे कैंपस ने एकजुट होकर मनाई हनुमान जयंती
सुदामा-कृष्ण की अटूट मित्रता ने किया भावविभोर, आंखें नम कर गई श्रीमद् भागवत कथा
कल का पंचांग, 24 अगस्त 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बागेश्वर धाम सरकार जुलाई में आएंगे ग्रेटर नोएडा करेंगे कथा, आज हुआ भूमि पूजन
आज का पांचांग , 5 सितम्बर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 22 मई 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 9 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 9 अक्टूबर, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर गौड़ सिटी गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन
कल का पंचांग, 28 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानन्द जी महाराज ने की रामभद्राचार्य श्री तुलसी पीठाधीश्वर से शिष्टाचार मुलाक...
ग्राम कठेहरा से 16 शिव श्रद्धालुओं का गंगोत्री-गोमुख कांवड़ यात्रा के लिए भव्य प्रस्थान
