लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा : व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्ध्य 

लोक आस्था का महापर्व  छठ पूजा   कोविड  19 के गाइडलाइन के तहत मनाया जा रहा है. कोरोना के बावजूद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है.  ग्रेटर नोएडा में छठ पूजा को लेकर धूम मची है.

GALAAXY WEGA SOCIETY GREATER NOIDA WEST

 

आसपास की सोसायटी व सेक्टर में रहने वाले श्रद्धालुओं ने आज डूबते हुए सूर्य का अर्ध्य दिया।  अब कल उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर छठ महापर्व का समापन हो जायेगा ।

KNOWLEDGE PARK GREATER NOIDA
ग्रेटर नोएडा के आईईसी कॉलेज नॉलेज पार्क के निकट  पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी की ओर  से छठ व्रतियों के लिए इंतजाम किया गया था।  छठ घाट  पर व्रती के  एक  व्यक्ति  को जाने की इजाजत थी।  इसके अलावा सेनेटाइजर और मास्क की भी व्यवस्था की गई थी।  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस बल मुस्तैद दिखा।   
GAUR CITY 11th AVENUE
आज छठ महापर्व का तीसरा दिन मनाया जा रहा है. शाम को डूबते सूर्य की उपासना की जाएगी और सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा. इस अर्घ्य को संध्या अर्घ्य भी कहते हैं. अर्घ्य देने से पहले सूर्य देव और छठी मइया की पूजा की जाती है. छठ व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. इसमें महिलाएं अपने सुहाग और संतान की मंगल कामना के लिए 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती हैं. छठ पूजा का प्रारंभ चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से होता है और सप्तमी के दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है.

यह भी देखे:-

नवरात्रा सेवक दल (NSD) द्वारा आठवां विशाल नवरात्र महोत्सव आयोजन
आज का पंचांग, 2 नवंबर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
आज का पंचांग, 1 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
नोएडा एक्सटेंशन की अलग -अलग सोसायटियों में कलम दवात पूजा , भगवान चित्रगुप्त पूजा का आयोजन
एलडेको ग्रीन मीडोज़ सोसायटी में रामोत्सव , होगी प्रभु राम के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए कार्...
ईशान कॉलेज में सामवेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न
कल का पंचांग, 31 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 21 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 11 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
भागवत कथा के दूसरे दिन शिव विवाह एवं शुकदेव जन्म की कथा का किया वर्णन
महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल  में मकर संक्रांति महापूर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया   
इस्कॉन मंदिर ग्रेटर नोएडा द्वारा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव शुरू, आज शाम में होगा भगवान का अभिषेक
कल का पंचांग, 26 नवम्बर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा : इस्कॉन द्वारा मनाया जायेगा श्री कृष्ण छठी महोत्सव
आर्षायण ट्रस्ट ने मनाया मकर संक्रांति महोत्सव, 21 कुण्डीय यज्ञ में लोगों ने दी आहुति
जानिए क्यों नही लगेगा इस बार ग्रहण का सूतक : पंडित मूर्तिराम आनन्दबर्धन नौटियाल ज्योतिषाचार्य