सोनू इमलिया चेची, महिला उन्नती संस्थान (भारत) महाराष्ट्र के प्रभारी नियुक्त
ग्रेटर नोएडा : महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्थान (भारत) ने अपना विस्तार करते हुए महाराष्ट्र में अपनी संस्था का प्रभारी नियुक्त किया है। संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा निर्देश संस्था के महासचिव अनिल कुमार भाटी ने टीवी के सुप्रसिद्ध कलाकार सोनू इमलिया चेची को सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्थान (भारत) महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इस अवसर पर सो
नू की नियुक्ति करते हुए संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि सोनू इमिलिया टीवी और फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध कलाकार है वो काफी समय से मुम्बई शहर के आलावा महाराष्ट्र प्रदेश के विभिन जिलों में भी समाज सेवा के माध्यम से पिछले काफी समय से महिलाओं की आवाज को बुलंद करते रहते है उनके संस्था के साथ आने से महिलाओं की आवाज को और मजबूती से उठाने में सहायता मिलेंगी / नवनियुक्त महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी सोनू इमिलिया चीची ने संस्था में अहम ज़िम्मेदारी दिए जाने पर संस्था का आभार व्यक्त किया तथा संस्था द्वारा दी गयी ज़िम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाने का आश्वासन दिया /