नाइजीरियन ठग गिरोह के लिए आनलाइन ठगी करने वाले पांच साइबर ठग गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : नोएडा सेंट्रल ज़ोन 2 स्थित इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने आनलाइन लाटरी निकलने का झांसा देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन ठग गिरोह पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने सैकड़ों लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 26 डेबिट कार्ड, 11 बैंक पासबुक, सात चेक बुक, एक पासपोर्ट, एक डायरी, 36 हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस नेसभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े अंसार, गौतम, इरफान, मोहसिन और अफजल आनलाइन लाटरी निकलने का झांसा देकर ठगी करने वाले नाइजीरियन ठग गिरोह के सदस्य है । ये लोग अतंरराष्ट्रीय आनलाइन लाटरी निकलने का झांसा देकर ठगी का खेल पिछले लंबे समय से खेल रहे थे। लगातार आ रही शिकायतों पर पुलिस ने मामले जांच शुरू की और मिले इनपुट पर ग्रेटर नोएडा के खेड़ा चौगानपुर गोल चक्कर के पास से ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नोएडा सेंट्रल ज़ोन 2 के डीसीपी हरीशचंद्र ने बताया की पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में नाइजीरियन गिरोह की होने की बात स्वीकार की और बताया की उनके गैंग का सरगना सैम नाम का नाइजीरियन है। सभी आरोपित फरार साथी उमर अंसारी के साथ सरगना के संपर्क में रहते थे। आरोपित भोले-भाले लोगों को लाखों रुपये की लाटरी निकलने का झांसा देते थे। झांसे में फंसे लोगों से लाटरी की रकम स्थानंतरित करने की प्रक्रिया के नाम पर धन की मांग होती थी। धन बैंक अकाउंट में जमा कराया जाता था। धन आने के बाद आरोपित अपना मोबाइल फोन बंद कर लेते थे। इसके बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी होती थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपितों ने ठगी से अच्छी-खासी रकम कमा ली है। उमर अंसारी के खिलाफ बरेली में भी आनलाइन ठगी का मामला दर्ज है। इसके बाद से आरोपित फरार चल रहा है।

यह भी देखे:-

नोएडा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 महिलाओं को रेस्कयू किया, 4 आरोपी गिरफ्तार
नोएडा प्राधिकरण की फर्जी एफडी घोटाला: 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के साथ बड...
मतदाता सूची से दलित महिला का नाम कटने पर ग्रेनो प्राधिकरण के ओएसडी व तत्कालीन एसडीएम व तहसीलदार समेत...
हथियार की नोंक पर स्क्रैप व्यापारी से मांगी गई 50  लाख की  रंगदारी, पुलिस ने इन नौ के खिलाफ दर्ज किय...
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़े सरिया लूटेरे , लाखों के लूट का सरिया बरामद
बिसरख पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार 
गाजियाबाद में एनकाउंटर, कुख्यात में दो बदमाश ढेर:बिल्लू दुजाना एक लाख और राकेश दुजाना 50 हजार रुपए क...
जान की परवाह किये बिना दो बहादुर बहनों ने बदमाशों से लिया लोहा
प्लॉट को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
साइबर क्राइम थाना पुलिस  के हत्थे चढ़े साइबर ठग, एप के जरिए लाखों का चूना लगाया था 
हथियारबंद बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट की
इंस्टाग्राम रील्स देखकर सीखा एटीएम फ्रॉड, तीन बदमाश गिरफ्तार
जानलेवा हमला , फ़ास्ट फ़ूड दुकान संचालक के पेट पर चाकू मारा
जमीनी विवाद में हिंसक झड़प, एक की गोली मारकर हत्या
दलित महिला के साथ दरिंदगी  से रेप का  मुख्य आरोपी गिरफ्तार,  परिजनों ने की फांसी की मांग
फेज 3 पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर वाहन चोर