कमिश्नर आलोक सिंह ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं,  त्यौहार सुरक्षित तरीके से मनाने का किया आह्वान

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर।पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर।

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर आलोक सिंह ने जनपद वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुये त्यौहार को सुरक्षित तरीके से मनाने का किया आह्वान।
पुलिस कमिश्नर का सभी जनपद वासियों से आह्वान संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा 112 नम्बर को करें सूचित।

पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर आलोक सिंह के द्वारा नोएडा वासियों को आगामी त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाये देते हुये उनका आह्वान किया है कि वह शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनायें तथा त्यौहार के दौरान कोविड-19 के प्राॅटोकाॅल का पालन करें।

1-शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस बल को सहयोग प्रदान करें।

2-यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो स्थानीय पुलिस अथवा 112 नम्बर पर तत्काल इसकी सूचना दें।

3-उन्होंने आह्वान किया है कि अफवाह फैलाने तत्वों एवं सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते हुये पाया गया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।

4-आतिशबाजी के सम्बंध में एन जी टी द्वारा जो निर्देश दिये गये हैं उनका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

5-पुलिस कमिश्नर ने सभी जनपद वासियों का यह भी आह्वान किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सभी नागरिक घर से बाहर निकलने पर मांस्क अथवा घरेलू गमछे का प्रयोग आवश्यक रूप से करें।

6-वहीं दूसरी ओर भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए बाजारों में सामान खरीदते वक्त 2 गज की दूरी बनाए रखें। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने पुनः सभी जनपद वासियों को रोशनी के त्योहार दीपावली के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं भेंट करते हुए सभी के लिए खुशहाली की कामना की गई है।

यह भी देखे:-

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 25 महिलाओं का हुआ सम्मान
विवेकानंद के रास्ते पर चलकर ही भारत विश्वगुरू बन सकता है: कैप्‍टन पी के सिंह
ट्रैफिक नियम और सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए जीएल बजाज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित
एकेटीयू बना रहा है छात्रों को इमर्जिंग तकनीकी में विशेषज्ञ, इंडस्ट्री-विशेषज्ञ कंपनियों से ट्रेनिंग
सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ा तो होगी सख्त कार्यवाही : ब्रजनंदन राय एसीपी थर्ड-
आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 जून तक चलेगा “आईटीआई चलो अभियान”
बिजली करेंट के झटके ने ली जान
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान: युवाओं को मिलेगा बिना गारंटी और बिना ब्याज का ऋण
उ.प्र. रेरा की मध्यस्थता से इकाई के कब्जे तथा देनदारी के विवाद का समाधान हुआ
लापता सुरक्षा गार्ड जहरखुरानी गिरोह का हुआ शिकार
प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला सूरजपुर में 5 अप्रैल से, रागनियों के साथ-साथ होंगे कई रंगारंग कार्...
ऑटो एक्सपो- द मोटर शो 2023 एक्सक्लूसिव मीडिया प्रिव्यू के साथ शुरू हुआ, देश व विदेश की कंपनियों ने क...
आईजीआई को जेवर एयरपोर्ट जोड़ने के लिए राइट्स ने दिया ये सुझाव , पढ़ें पूरी खबर
जेवर पुलिस ने चाय पत्ती से भरे कंटेनर की चोरी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
GIMS बना डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति का अग्रदूत, "स्कैन एंड पे" मॉड्यूल लॉन्च कर रचा इतिहास
ग्रेटर नोएडा : जिम्स अस्पताल  (GIMS) में 100 बेड बढ़ाये गए, 250 बेड की संख्या को बढ़ाकर किया 350