बिहार चुनाव 2020: BJP में हलचल शुरू, कामेश्वर चौपल हो सकते हैं अगले डिप्टी CM

पटना: बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है. लेकिन इससे पहले सरकार गठन की कवायद को लेकर दिल्ली से राजधानी पटना तक बैठकों को दौर जारी है. शुक्रवार को एनडीए की बैठक होनी है और इसमें सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह को चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही बैठक में आधिकारिक तौर पर नीतीश कुमार के नाम का ऐलान सीएम के तौर पर हो सकता है.

वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी बिहार में कामेश्वर चौपाल को अगला डिप्टी सीएम बना सकती है. इस बात के संकेत बिहार बीजेपी में मिलने शुरू हो गए हैं. इन कयासों के बीच कामेश्वर चौपाल का बयान डिप्टी सीएम पद को लेकर सामने आया है. कामेश्वर चौपाल ने कहा, ‘पार्टी का कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी मुझे स्वीकार है.’

कौन हैं कामेश्वर चौपाल
कामेश्वर चौपाल बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं जो मिथिला इलाके में पड़ता है. हिंदू धर्म में मिथिला इलाके को सीता का घर भी कहा जाता है. ओपेन मैगजीन में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कामेश्वर चौपाल ने बताया था- ”हम लोग जब बड़े हो रहे थे तो राम को अपना रिश्तेदार मानते थे. उनके मुताबिक मिथिला इलाके में शादी के दौरान वर-वधु को राम-सीता के प्रतीकात्मतक रूप में देखने की प्रथा है.”

कामेश्वर का गांव कोशी नदी के किनारे पड़ता है. कामेश्वर ने अपनी पढ़ाई लिखाई मधुबनी जिले में की. यहीं पर कामेश्वर संघ के संपर्क में आए. उनके एक अध्यापक संघ के कार्यकर्ता हुआ करते थे. यहीं से कामेश्वर ने हाईस्कूल तक की शिक्षा हासिल की. संघ से जुड़े उस अध्यापक की ही मदद से कामेश्वर को कॉलेज में दाखिला मिला.

राजनीतिक शुरुआत
पार्टी के आदेश पर कामेश्वर ने 1991 में राम विलास पासवान के खिलाफ चुनाव लड़ा था. लेकिन वो चुनाव हार गए. साल 2002 में वो बिहार विधान परिषद के सदस्य बने. 2014 में भी वो पार्टी के टिकट पर संसदीय चुनाव में रंजीता रंजन के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़े हुए थे. लेकिन उन्हें वैसी कामयाबी नहीं हासिल हुई.

यह भी देखे:-

Kashmir में आतंकवाद पर अंतिम प्रहार, आतंरिक सुरक्षा के लिए 14 साल बाद BSF की वापसी
शारदा यूनिवर्सिटी में दक्षिण कोरियाई के-पॉप कलाकार औरा करेंगे कॉन्सर्ट
कोरोना अपडेट : दक्षिण भारत से फैल रहा है नया कोरोना, कहिं लॉक डाउन तो नही लगने वाला, जानें कैसे
India Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में 10,929 नए मामलों के साथ 392 लोगों की मौत
वूमेंस सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का आयोजन
Yamuna Authority: अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लेआउट प्लान को यीडा की मंजूरी, फरवरी में शुरू होगा निर...
कायस्थ जाति को ओबीसी में शामिल करने की खबर पर कायस्थ समाज भड़का, जगह-जगह बैठक कर हो रहा है विरोध
गौतमबुद्धनगर की नई पुलिस कमिश्नर बनी लक्ष्मी सिंह, अन्य जिलों व नए- पुराने पुलिस कमिश्नरेट में फेरबद...
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में छोटे बच्चों का माथे पर टीका और चॉकलेट से होगा स्वागत, एक सितंबर से शुरू ...
Tokyo Paralympics 2021: नौ स्पर्धाओं में 54 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, यह रहा पैरालंपिक खेलों में भारत क...
UPSSSC PET Result 2021: परीक्षा परिणाम को लेकर ये है अपडेट, जानें नतीजों की तारीख
योगी जी को फिर चुने, हम यूपी को नंबर एक राज्य बना देंगे -अमित शाह
यूपी: माध्यमिक विद्यालय खुलने का नियम बदला, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हिबतुल्‍ला अखुंदजादा बनने जा रहे तालिबान सरकार के प्रमुख ,आतंकी बुलाते हैं इसे 'रहबर'
तबाही मचाने के बाद चक्रवात ताउते  गुजरात की और बढ़ा, कई पोर्ट किये गए बंद 
दादरी महापंचायत में गुर्जरों ने किया दीपावली नहीं मनाने का ऐलान