16 नवंबर को शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार, PM मोदी ने कर दिया है नेतृत्व का एलान

Patna:

नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला है। अब नीतीश कुमार दिवाली के बाद एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 16 नवंबर को हो सकता है। नीतीश कुमार इस बार सातवीं बार बिहार के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। सबसे पहले साल 2000 में वो मुख्यमंत्री बने थे और तब से अबतक अलग-अलग मौकों पर वो शपथ ले चुके हैं।

चुनाव नतीजों में इस बार बीजेपी एनडीए में बड़ा भाई बनी है। ऐसे में लगातार बीजेपी के कुछ नेता ऐसी मांग उठा रहे थे कि इस बार सीएम बीजेपी का ही बनना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ कर दिया कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में ही एनडीए की सरकार बनेगी।

बुधवार देर शाम को नीतीश कुमार की ओर से चुनाव नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया दी गई। उन्होंने लिखा कि जनता मालिक है और उन्होंने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है। नीतीश कुमार ने इसी के साथ लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव के दौरान सहयोग के लिए शुक्रिया।

बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 125 सीटें मिली हैं, इनमें से 74 भाजपा को, 43 जदयू, 4 हम और 4 VIP को सीटें मिली हैं. वहीं, तेजस्वी की अगुवाई वाले महागठबंधन ने एनडीए को कड़ी टक्कर दी हालांकि उनके खाते में 110 सीटें आयी हैं।

यह भी देखे:-

यूपी: अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों का होगा टीकाकरण, सोमवार से शुक्रवार तक सामान्य व्यवस्था
बिग ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर हाईवा और ट्रक की हुई जोरदार टक्कर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ;  सेक्टर तीन के पार्कों को दुरुस्त करने के निर्देश
स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार से जिला को जोड़ने का सपना साकार करेंगे: नरेन्द्र भाटी डाढ़ा
ग्रेटर नोएडा: सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में ओयस्का इंटरनेशनल द्वारा विद्यालय का भ्रमण
ग्रेटर नोएडा में बेखौफ सरेराह बदमाशों ने ठेली संचालक को मारा चाकू
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
U.P. के मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू, उपलब्ध होंगी मरीजों के लिए सारी सेवाएं, गाइडलाइन जारी
Union Budget 2025: जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या बन गया महंगा, मिली राहत या बढ़ी मुश्किलें?
बाइडन ने 31 अगस्त को अफगानिस्तान से हटने पर जोर दिया, कहा- हर दिन बढ़ रहा सैनिकों पर हमले का खतरा
पाकिस्तान : गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान में टूरिस्ट-छात्र वीजा देकर कश्मीरी युवकों को गुलाम कश्मीर दे रहा आतंकवाद की ट्रेनिंग
सड़क किनारे निर्माण सामग्री खुला रखने पर ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना
दुनिया के धनवान : जेफ बेजोस बनें एक बार फ़िर सबसे धनवान, जानिए शीर्ष 10 धनकुबेरों की कितनी है संपत्ति
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार: यश यादव
दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश